jewelry Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा कौन-कौन से गहने पहन पहुंचे थे मंडप पर, जानें

Date:


Last Updated:

Vijay Deverakonda Jewelry: हर शादी में ब्राइड की ज्वेलरी चर्चा का विषय होती थी, लेकिन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में बिल्कुल उल्टा हुआ. इंटरनेट पर हर कोई बस दूल्हा बने विजय की ज्वेलरी के बारे में बात कर रहा है. तो चलिए जानते हैं शाही अंदाज में तैयार हुए विजय की ज्वेलरी के बारे में.

26 फरवरी को उदयपूर में हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का तस्वीरों ने सबको चौंका दिया. दुल्हा-दूल्हन दोनों ही स्वर्ग से उतरे कपल लग रहे थे. पारंपरिक तरीके से हो रही इस शादी ने सबको भारत के सैंकडों सालों पहले की तस्वीर याद दिला दी. खासतौर पर विजय की ज्वेलरी इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. (फोटो क्रेडिट- @rashmika_mandanna )

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी की ज्वेलरी को श्री ज्वेलर्स ने डिजाइन किया था. पूरी थीम खास थी- विजय को एक रॉयल युवराज और रश्मिका को अप्सरा की तरह स्टाइल किया गया. डिजाइन पर साउथ इंडियन मंदिरों के तस्वीरों को उकेरेगा गया था. इसे तैयार करने में करीब दस महीने लगे थे. (फोटो क्रेडिट- @rashmika_mandanna )

अब बात करते हैं विजय की ज्वेलरी की, क्योंकि यहीं से असली स्टाइल स्टेटमेंट शुरू होता है. विजय ने जो चौड़ा गोल्ड बेल्ट पहना, उसे ओडियानम कहा जाता है. यह धोती को संभालने के साथ-साथ पूरे लुक को ताकतवर और रॉयल बनाता है.इसके साथ उन्होंने बाजूबंद भी पहना, जो पारंपरिक योद्धा और राजाओं की पहचान रहा है.(फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

Add News18 as
Preferred Source on Google

विजय ने गले मे टेंपल हार और नेकलेस भी पहना था. इस नेकलेस को कासु माला कहा जाता है, जिसमें सिक्कों जैसी डिजाइन होती है. दूसरा लंबा हारम जो भारतीय शादियों में दूल्हों द्वारा पहनना पारंपरिक रहा है. रॉयल फेमिलीज में आज भी इस तरह के हार को पहना जाता है. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

विजय ने सोने के झुमके स्टड पहने, जिन्हें कडुक्कन कहा जाता है. पुरुषों द्वारा ऐसे ईयररिंग्स पहनना कुछ भारतीय परंपराओं में शाही और धार्मिक महत्व रखता है. आज भी लड़के स्टड पहनते हैं, लेकिन वो बहुत ही छोटे और मॉर्डन डिजाइन वाले होते हैं. विजय ने जो ईयररिंग पहना था वो काफी हैवी स्टड था. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

विजय ने कोलुसु यानी पायल भी पहना था. इसके साथ ही एक्टर ने कलाई बंध भी पहना था. जिसमें बहुत बारीक कारीगरी की गयी थी. इसपर फूल पत्ती के डिजाइन के साथ हाथी बने हुए है, जो दिखने में बहुत ही रॉयल है. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)

यह लुक मिनिमल ग्रूम स्टाइल के ट्रेंड से बिल्कुल अलग था. जहां आजकल दूल्हे हल्की और सिंपल ज्वेलरी चुनते हैं, वहीं विजय ने पुरुषों की ज्वेलरी को सेंटर स्टेज पर ला दिया. यह लुक पूरी तरह “मिथोलॉजिकल था. (फोटो क्रेडिट- @thedeverakonda)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

rangbhari ekadashi 2026 kashi holi Mathura Rasiyars came to Shiv nagari Kashi and play Holi with colors and flowers | Rangbhari Ekadashi पर बाबा...

होमफोटोधर्ममथुरा से शिवनगरी काशी पहुंची रसियारों की टोली,...