Jubilee Park closed traffic affected may reopen after 7 March

Date:


Last Updated:

Jubilee Park Jamshedpur: जमशेदपुर का प्रसिद्ध जुबली पार्क 7 मार्च तक आम जनता के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. पार्क के भीतर सजावट और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके कारण यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है. अब सैलानी 7 मार्च के बाद ही पार्क की सुंदरता और लाइटिंग का आनंद ले सकेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जमशेदपुर: शहर की शान और लोगों की सबसे पसंदीदा घूमने की जगह माने जाने वाला जुबली पार्क फिलहाल आम जनता के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. टाटा स्टील द्वारा 3 मार्च को मनाए जाने वाले संस्थापक दिवस की तैयारियों को लेकर पार्क के सभी मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं. पार्क बंद होने के कारण सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों, बच्चों और परिवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिल रही है.

पार्क के अंदर चल रहा है ये काम

प्रबंधन के अनुसार पार्क के अंदर बड़े स्तर पर सजावट, लाइटिंग, फाउंटेन की मरम्मत, फूलों की नई क्यारियां लगाने, पेंटिंग और सुरक्षा व्यवस्था का काम चल रहा है. रोज गार्डन, चिल्ड्रन पार्क और लेजर शो क्षेत्र में भी काम जारी है. भारी मशीनों, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और मजदूरों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा कारणों से आम लोगों की एंट्री पर रोक लगाई गई है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे.

बंद का असर ट्रैफिक पर भी

इस बंदी का असर शहर के ट्रैफिक पर भी साफ दिखने लगा है. पहले साकची से बिष्टुपुर और टेल्को की ओर जाने वाले कई लोग जुबली पार्क के पास वाले रास्ते को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल करते थे, लेकिन गेट बंद होने के बाद वाहनों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है. अब साकची से बिष्टुपुर जाने के लिए लोगों को काशीडीह मेन रोड का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि बरिदीह और टेल्को की ओर से आने वाले वाहन एग्रिको होते हुए मुख्य सड़क से गुजर रहे हैं. इससे कुछ जगहों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ गया है.

रुकने या फोटो लेने पर लगाई रोक

पार्क के आसपास सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है और अनावश्यक रूप से रुकने या फोटो लेने पर भी रोक लगाई जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बंदी अवधि में पार्क परिसर में प्रवेश की कोशिश न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

7 मार्च के आसपास पार्क खुलने की संभावना

बताया जा रहा है कि संस्थापक दिवस समारोह संपन्न होने के बाद लगभग 7 मार्च के आसपास जुबली पार्क को फिर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी पार्क को विशेष रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा, जिसे देखने के लिए शहर ही नहीं आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. तब तक शहरवासियों को अपने पसंदीदा पार्क में घूमने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related