Kareena Kapoor Khan age, kareena kapoor and priyanka chopra dated same man, kareena priyanka relation, kareena kapoor glamours look, kareena kapoor instagram

Date:


होमफोटोलाइफ़फैशन

बेबो के हुस्न पर फिदा हुई देसी गर्ल, चेरी रेड ड्रेस में दिखा कातिलाना ग्लैमर

Last Updated:

Kareena Kapoor Khan Photos: करीना कपूर खान का हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट काफी चर्चा में है. एक्ट्रेस ने द ऑनर्स रेड कार्पेट इवेंट का लुक शेयर किया है. इसमें करीना ने चेरी रेड कलर का गाउन पहना है, जिसमें वो बला सी खूबसूरत लग रही हैं. खासबात ये है कि इसपर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है.

करीना कपूर हाल ही में मुंबई में हुए द ऑनर्स रेड कार्पेट इंवेट में पहुंची. इसके लिए उन्होंने रेड गाउन पहना था. करीना के इस लुक पर लोगों की नजरे टिकी रह गयी. रेड कार्पेट इंवेट लुक की फोटोज करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kareenakapoorkhan पर भी पोस्ट की, जिस पर फैंस समेत बॉलीवुड इंंटस्ट्री के कई स्टार्स ने भी कमेंट किया.

बेबो के फोटोज पर बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है. प्रियंका ने करीना कपूर के पोस्ट पर फायर इमोजी से रिएक्ट किया है, जो दिखाता है कि प्रिंयका पूरी तरह से करीना के लुक पर फिदा हैं.  ये उन लोगों के लिए शॉकिंग हो सकता है, जिन्हें लगता है कि दोनों के बीच अच्छे टर्म्स नहीं है. क्योंकि दोनों किसी समय पर एक ही एक्टर (शाहिद कपूर) को डेट किया था.

करीना कपूर का ये लुक रिया कूपर ने स्टाइल किया है. रिया आइकॉनिक लुक को रिक्रिएट करने के लिए जानी जाती हैं. इस बार उन्होंने हॉलीवुड सुपर स्टार जूलिया रॉबर्टस के लुक को करीना पर मोडिफाइड करके ट्राई किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गई करीना कपूर की ये ड्रेस 1987 में “प्रिटी वूमन” मूवी के लिए डिजाइन की गई रेड गाउन से इंस्पायर्ड है जिसे विक्की टिएल ने रेडी किया था.

45 साल की करीना कपूर का बिना मेकअप के भी खूबसूरत दिखती हैं, ये बात इस इवेंट में एक बार फिर साफ तौर पर सही होती साबित हुई.  इस लुक में एक्ट्रेस इस कदर खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिससे निगाहें हटा पाना हर किसी के लिए मुश्किल है. इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बहुत ही लाइट और सिंपल मेकअप किया है, जो इनकी ग्लैमर को और भी निखारता है.

करीना कपूर के इस लुक को ग्लैमर बनाने के लिए स्टाइलिस्ट ने फुल-लेंथ बॉडीकॉन गाउन में स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन, स्ट्रक्चर्ड बॉडीस, बस्ट के आसपास प्लीटेड डिटेलिंग और हेमलाइन के चारों ओर फ्लोई शिफॉन स्कर्ट बनाया. इसके अलावा इसमें थाई-हाई स्लिट एज के साथ प्लीटेड एलिमेंट्स को एड किया गया जो इसे परफेक्ट रेड कार्पेट ड्रेस बनाता है. 

करीना ने इस बॉडी कॉन गाउन के साथ रूबी और हीरे का चोकर पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग बड़ी हीरे की अंगूठी पहनी थी और अपने लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट दिखने वाले पंप्स के साथ पूरा किया था. बालों और मेकअप के लिए उन्होंने ड्यूई बेस, फेदर्ड आइब्रो, सॉफ्ट पिंक स्मोकी आईज, शार्प कंटूर्ड चीक्स, क्लासिक विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड सिग्नेचर डीप रेड लिप्स लगाया. उन्होंने अपने बालों को बीच की मांग निकालकर सीधा रखा था जिससे एक स्लीक लुक मिल रहा था.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related