Lawrence Bisnoi Gang Beautiful Lady Gangsters | All About Lawrence Bisnoi’s Lady Dons | लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 5 किलर हसीनाएं: हुस्न के जाल में फंसाकर देतीं मौत, AK-47 का लगा चस्का, एक ‘मैडम जहर’ भी

Date:


होमफोटोदेश

बिश्नोई की किलर हसीनाएं: हुस्न के जाल में फंसाकर देतीं मौत, एक ‘मैडम जहर’ भी

Last Updated:

भारतीय अंडरवर्ल्ड का चेहरा अब बदल रहा है. पहले गैंग्स का नेतृत्व केवल पुरुष करते थे लेकिन, हाल की गिरफ्तारियां और पुलिस द्वारा दी गईं जानकारियों लोगों को होश उड़ा दिए हैं. अंडरवर्ल्ड में पढ़ी लिखीं महिलाएं, खास कर कम उम्र की… इस काली दुनिया में शामिल होने से नहीं हिचक रही हैं. अभी हाल में पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों के नेटवर्क की महिला डॉन के बारे में जानकारी दी हैं. ये महिलाएं ‘मैडम जहर’ से लेकर ‘रिवॉल्वर रानी’ तक के नामों से जानी जाती हैं. ये हसीनाएं न केवल रंगदारी वसूल रही हैं, बल्कि शूटरों को ठिकाना देने और प्रतिद्वंद्वियों को मौत के घाट उतारने की साजिशें भी रच रही हैं.

अनु धनखड़: हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड अनु धनखड़ ने दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में मुख्य भूमिका निभाई थी. उसने सोशल मीडिया पर ‘प्रीति’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर पीड़ित अमन जून को जाल में फंसाया और उसे बर्गर किंग बुलाया, जहां शूटरों ने उस पर 40 गोलियां दाग दीं. वह रोहतक की रहने वाली है और साइकोलॉजी में ग्रेजुएट है.

हाशिम बाबा गुट से जुड़ी एक और महिला ज़िकरा है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर की रहने वाली है. पुलिस का कहना है कि जिकरा को आपराधिक धमकी देने का अनुभव है. वह अक्सर पिस्तौल रखती है. उस पर इलाके में डर पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का आरोप है.

जिकरा पर आरोप है कि वह अपने साथियों के एक ग्रुप के साथ घूमती है. उस पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 17 साल के कुणाल की हत्या में उसका और उसके गैंग का नाम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जोया खान: ड्रग्स और दहशत की रानी हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है. जोया खान को पुलिस ने 1 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था. वह अपने पति के जेल जाने के बाद उसके पूरे सिंडिकेट को संभाल रही थी. लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के एक अहम सदस्य हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी जोया खान को पुलिस ने 270 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था. 33 साल की खान ने पर हत्या, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. खान के अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद हाशिम बाबा से 2017 में शादी की थी.

पूजा शर्मा जो कि माया और दीपा नाम से जानी जाती है. उसे पुलिस ने 2 मार्च, 2024 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था. शर्मा के हाथ पर AK-47 का टैटू है. राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली, वह शादीशुदा है. घरेलू झगड़े के बाद उसने अपना परिवार छोड़ दिया था. उसे राकेश नाम के एक क्रिमिनल, जिसे हनी के नाम से भी जाना जाता है, के ज़रिए लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क में भर्ती किया गया था, जिसने उसे गैंगस्टर रोहित गोदारा से मिलवाया था.

खुशनुमा अंसारी उर्फ ‘मैडम जहर’ (Madam Zeher): हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मैडम जहर के नाम से मशहूर खुशनुमा अंसारी को गिरफ्तार किया है. वह दिन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन रात में वह बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स का नेटवर्क ऑपरेट करती थी. पुलिस का दावा है कि ब्यूटी पार्लर महज एक दिखावा था, जिसका इस्तेमाल गैंग के सदस्यों के बीच संचार माध्यम के रूप में किया जाता था.

अनुराधा चौधरी उर्फ ‘मैडम मिंज’: राजस्थान की रहने वाली अनुराधा चौधरी कभी एक मेधावी छात्रा थी. उसके पास एमबीए (MBA) की डिग्री है. शेयर ट्रेडिंग में घाटे के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा. उसने न केवल गैंगस्टर आनंदपाल सिंह को अंग्रेजी बोलना और सूट पहनना सिखाया, बल्कि खुद भी AK-47 चलाने में माहिर हो गई. हाल ही में उसने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी से शादी की. गैंगस्टर संदीप उर्फ ​​काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी पुलिस की भारी सुरक्षा में 2024 मार्च में शादी हुई थी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related