Leafy Vegetables Storage Tips | Green Vegetables Fresh Keeping Tips | Palak Methi Storage Hack

Date:


Last Updated:

Vegetables Storage Tips: घर में लाई गई पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया और पुदीना अक्सर एक-दो दिन में मुरझाने लगती हैं. सही तरीके से स्टोर न करने के कारण इनमें नमी जमा हो जाती है, जिससे ये जल्दी सड़ जाती हैं. इन्हें लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे पहले सब्जियों को धोकर पूरी तरह सुखा लें. इसके बाद इन्हें किचन टॉवल या पेपर में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें. ध्यान रखें कि डिब्बे में अतिरिक्त नमी न हो. इस आसान देसी जुगाड़ से पत्तेदार सब्जियां ज्यादा दिनों तक हरी-भरी और ताजी रहेंगी.

भीलवाड़ा: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, चोला पत्ता और सलाद की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन इन्हें संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल होता है. आमतौर पर देखा जाता है कि बाजार से लाने के एक-दो दिन के भीतर ही ये मुरझाने लगती हैं. कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद भी इनकी ताजगी खत्म हो जाती है और पत्तियां काली या चिपचिपी पड़ने लगती हैं. इससे न केवल स्वाद खराब होता है, बल्कि पोषण भी कम हो जाता है. यही कारण है कि गृहिणियां औऱ सब्जी वाले अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर ये हरी सब्जियां इतनी जल्दी खराब क्यों हो जाती हैं और इन्हें लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाए.

हरी पत्तेदार सब्जियों के जल्दी मुरझाने की मुख्य वजह उनकी बनावट होती है. इन पत्तियों के सेल्स यानी कोशिकाएं बहुत पतली और नाजुक होती हैं. इनमें पानी की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, जो इन्हें मुलायम और रसदार बनाती है. लेकिन यही अधिक पानी इनकी कमजोरी भी बन जाता है. जैसे ही बाहर का तापमान बदलता है या हल्की सी नमी ज्यादा हो जाती है, ये पत्तियां अपना संतुलन खो देती हैं. पानी बाहर निकलने लगता है और पत्तियां ढीली होकर झुक जाती हैं. यही कारण है कि थोड़ी सी लापरवाही भी इन्हें जल्दी खराब कर देती है.

एक और बड़ी वजह है नमी और हवा का असर भी हैं. जब पत्तेदार सब्जियां गीली हालत में रख दी जाती हैं, तो उनमें सड़न की प्रक्रिया तेज हो जाती है. हल्की सी भी अतिरिक्त नमी फंगस और बैक्टीरिया को पनपने का मौका दे देती है. खासकर अगर इन्हें बिना सुखाए प्लास्टिक बैग में बंद कर दिया जाए, तो अंदर भाप जैसी स्थिति बन जाती है. इससे पत्तियां गलने लगती हैं और बदबू आने लगती है. कई लोग धोकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन अगर उन्हें ठीक से सुखाया न जाए तो यह आदत ही सब्जियों के जल्दी खराब होने की वजह बन जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ताजगी बनाए रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. सबसे पहले बाजार से लाने के बाद खराब या पीली पत्तियों को अलग कर दें, क्योंकि एक सड़ी पत्ती बाकी पत्तियों को भी खराब कर सकती है. यदि धोना जरूरी हो तो धोने के बाद कपड़े या टिश्यू पेपर से अच्छी तरह सुखाएं. इसके बाद इन्हें पेपर टॉवल में लपेटकर किसी एयरटाइट डिब्बे या ढीले बैग में फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें. पेपर टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेता है और पत्तियां ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं. कोशिश करें कि इन्हें फ्रिज के बहुत ठंडे हिस्से में न रखें, क्योंकि अत्यधिक ठंड भी पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है.

हरी पत्तेदार सब्जियां रोजाना के आहार में शामिल करना जरूरी है, क्योंकि इनमें आयरन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं. लेकिन सही तरीके से स्टोर न करने पर ये जल्दी खराब होकर कचरे में चली जाती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है. ऐसे में जरूरी है कि लोग इनकी नाजुक प्रकृति को समझें और संभालकर रखें. थोड़ी सी सावधानी और सही स्टोरेज तरीका अपनाकर पालक, चोला पत्ता और सलाद जैसी सब्जियों को ज्यादा दिनों तक ताजा रखा जा सकता है, जिससे सेहत और बचत दोनों का फायदा मिल सके.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related