Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 22 February 2026: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज ग्रहों की इस स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मियों का अच्छा सपोर्ट देखने को मिलेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 22 February 2026,आज का सिंह राशिफल: आज रविवार 22 फरवरी 2026 को अश्विनी नक्षत्र और पंचमी तिथि का खास संयोग सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है. मेष राशि उदित हो रही है और चंद्रमा तीसरे भाव में स्थित है, जबकि दूसरे भाव में शनि न्याय के योग बना रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज ग्रहों की इस स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मियों का अच्छा सपोर्ट देखने को मिलेगा. खर्चों पर कंट्रोल रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. कारोबार में बढ़ोतरी के साथ धन की स्थिति भी मजबूत होगी. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा, हालांकि कुछ मामलों में हल्का मनमुटाव भी हो सकता है.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन पहले के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे. खर्चों पर कंट्रोल रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. हालांकि प्रमोशन के योग नहीं बन रहे, लेकिन अन्य स्रोतों से आय के अवसर मिल सकते हैं. पब्लिक सेक्टरों में काम करने वाले लोगों को आज विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. पांचवें स्थान पर मिथुन राशि का गुरु बैठ है और चंद्रमा की तीसरी दृष्टि से पढ़ाई में सफलता के योग बन रहे हैं. कठिन विषयों को समझने के लिए ग्रुप स्टडी करना फायदेमंद रहेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज मुनाफे के अच्छे संकेत हैं. चंद्रमा और शनि की स्थिति आर्थिक मजबूती देने वाली है. कारोबार में बढ़ोतरी के साथ धन की स्थिति भी मजबूत होगी. खास तौर पर नीले और काले रंग से जुड़े अनाज या वस्तुओं में निवेश करना सिंह राशि के जातकों को आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
शरीर स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. सप्तम भाव में केतु और पांचवे भाव से गुरु की दृष्टि के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. एसिडिटी या पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. इसलिए खानपान पर कंट्रोल रखें और ज्यादा तला-भुना खाने से बचें.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
परिवार में आज माहौल अच्छा रहेगा. सिंह राशि के जातकों को भाई-बहन सहित घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा, हालांकि कुछ मामलों में हल्का मनमुटाव भी हो सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो शुक्र की स्थिति रिश्तों को मजबूत करेगी. नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से बचना जरूरी है. क्योंकि, लव लाइफ में नक्षत्र का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज 7 अंक सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य, वाहन नंबर या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग लाभकारी हो सकता है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज के दिन सिंह राशि के जातक अग्नि या बिजली से जुड़ी वस्तुओं या स्थानों से दूरी बनाकर रखे. करंट लगने की संभावना है. पश्चिम दिशा की यात्रा और हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए शुभ फलदाई रहेगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


