Method of making Rasgulla at home| Spongy Rasgulla Recipe| How to make Rasgulla like a Halwai| घर पर रसगुल्ले बनाने की विधि|

Date:


पाली. एक समय था जब मारवाड़ के लूणी स्टेशन के रसगुल्लों की पहचान, उनका स्वाद और डिमांड इतनी जबरदस्त हुआ करती थी कि वहां से गुजरने वाली हर ट्रेन का यात्री रसगुल्ले खरीदना कभी नहीं भूलता था. रेल की खिड़की से बिकने वाले वे सफेद, स्पंजी रसगुल्ले आज भी लोगों की यादों में बसे हैं. वक्त बदला, लेकिन वह स्वाद नहीं. अब पाली जिले के रोहट हाईवे पर भी वही लूणी वाला पारंपरिक टेस्ट और मिठास मिलने लगी है. यही वजह है कि हाईवे से गुजरने वाला हर मुसाफिर यहां रुककर अपना मुंह मीठा जरूर करता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहट के इन मशहूर रसगुल्लों का स्वाद अब आप अपने किचन में भी ला सकते हैं? जी हां, होली का त्योहार नजदीक है और हम आपके लिए लाए हैं वह सीक्रेट रेसिपी, जिससे आप घर पर ही हलवाई जैसे ‘स्पंजी’ रसगुल्ले तैयार कर सकते हैं. तो इस होली, बाजार की मिलावट छोड़िए और अपने हाथों से बने शुद्ध रसगुल्लों से मेहमानों का स्वागत कीजिए. चलिए जानते हैं कैसे बनेंगे ये लाजवाब रसगुल्ले.

टेस्ट के लिए चाशनी का परफेक्ट बैलेंस जरूरी

मिठाइयों का जिक्र हो और रसगुल्ले का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. राजस्थान में लूणी और अब रोहट के रसगुल्ले अपनी सॉफ्टनेस और चाशनी के परफेक्ट बैलेंस के लिए जाने जाते हैं. कई लोग घर पर रसगुल्ले बनाने से डरते हैं कि कहीं वे सख्त न हो जाएं, लेकिन अगर आप इन सही स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो होली पर आपके घर भी हलवाई जैसी मिठास घुलेगी.

चार स्टेप में समझें पूरी प्रक्रिया

स्टेप 1: इस तरह तैयार करें परफेक्ट छेना

सबसे पहले रसगुल्ले की जान उसका छेना होता है. इसके लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध लें और उसे उबालें. उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और आधा गिलास सादा पानी मिलाएं, ताकि दूध का तापमान थोड़ा कम हो जाए. अब इसमें धीरे-धीरे सिरका या नींबू का रस डालें, जब तक दूध पूरी तरह फट न जाए. अब इस छेने को सूती कपड़े में छान लें और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए.

स्टेप 2: रसगुल्लों को फटने से बचाएगा यह तरीका

अब छेना को कपड़े में बांधकर 15 मिनट के लिए किसी भारी वस्तु के नीचे दबा दें. ध्यान रखें, छेना न ज्यादा सूखा हो और न ज्यादा गीला. इसके बाद इसे एक थाली में निकालें और हथेलियों की मदद से 5-7 मिनट तक रगड़ें. जब यह चिकना हो जाए, तो इसमें 1 छोटी चम्मच सूजी और 1 छोटी चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाएं. यह रसगुल्लों को फटने से बचाएगा और उन्हें स्पंजी बनाएगा. अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें.

स्टेप 3: चाशनी का जादू रसगुल्ले को बनाता है खास

एक चौड़े बर्तन या कुकर में 3 गिलास पानी और डेढ़ कप चीनी डालें. चाशनी को साफ करने के लिए इसमें 1 चम्मच दूध डाल दें, जिससे गंदगी ऊपर आ जाएगी, जिसे आप आसानी से हटा सकते हैं. जब चाशनी उबलने लगे, तो तैयार की गई छेना बॉल्स को एक-एक करके इसमें डालें. ध्यान रखें कि चाशनी लगातार उबलती रहनी चाहिए.

स्टेप 4: पकाने का सही तरीका

बर्तन को ढक दें और मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकने दें. आप देखेंगे कि रसगुल्ले अपने साइज से दोगुने हो गए हैं. बीच में इन्हें चम्मच से न छुएं. 15 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें.

केवड़ा एसेंस फ्लेवर में लगाता है चार चांद

ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ा सा केवड़ा एसेंस डालें, जो इसे रोहट के रसगुल्लों जैसी खुशबू देगा. ऊपर से केसर के धागे सजाकर सर्व करें. इस होली, आपके हाथों से बने ये रसगुल्ले मेहमानों का दिल जीत लेंगे. इनका स्वाद इतना बेहतरीन होगा कि आप खुद भी इन्हें खाए बिना नहीं रह पाएंगे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related