Mithun Rashifal | मिथुन राशिफल | Aaj Ki Mithun Rashi | आज का मिथुन राशिफल |

Date:


Last Updated:

मिथुन राशि के लिए आज का दिन खास है. सुस्ती, बजट का बिगड़ना, संबंधों में तनाव, विवाद सभी आज खत्म हो जाएंगे. आज अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है. पत्रकारिता से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी. लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि जो जातक अपने प्रेमी से विवाह की बात करने की सोच रहे हैं या किसी को इजहार करना है, उनके लिए शुभ दिन है. छात्रों के बौद्धिक विकास का सबसे उत्तम दिन है. मन में उठ रही सभी उलझनें खत्म हो जाएंगी. निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना मजबूत होगी.

Mithun Horoscope 25 February (आज का मिथुन राशिफल): मिथुन राशि के लिए बुधवार इस सप्ताह का सबसे अच्छा दिन रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों की सुस्ती और बजट का बिगड़ना या संबंधों में तनाव, विवाद होना आदि आज सभी खत्म हो जाएंगे. आज चंद्रमा मिथुन राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति के साथ विराजमान होकर गोचर कर रहे हैं, जिससे एक अद्भुत योग का निर्माण हो रहा है. कार्यक्षेत्र के किसी भी कार्य को लेकर निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना मजबूत हो जाएगी. पत्रकारिता से जुड़े जातकों को आज विशेष सफलता के योग बने हुए हैं.

आज मिथुन राशि का लव राशिफल
लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी महत्त्वपूर्ण रहने वाला है. जातकों की कुंडली में चंद्रमा और गुरु बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बनने से आज खास तालमेल बना रहेगा. परिवार में सुख शांति और संबंधों में मजबूती आने के योग हैं. आपके संबंधों में मनमुटाव, गलतफहमी आदि सभी खत्म होकर एक खुशनुमा और सकारात्मक माहौल रहने वाला है. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. जो जातक अपने प्रेमी से विवाह की बात करने की सोच रहे हैं या किसी जातक को प्रेमी से अपने प्रेम का इजहार करना है तो आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास और सकारात्मक रहेगा. आज आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आपका प्रेम संबंधों को लेकर परिवार की तरफ से भी कोई सकारात्मक संकेत मिल सकता है.

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल
करियर में आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. खासकर छात्रों के लिए आज का दिन तरक्की और उज्जवल भविष्य का योग लेकर आया है. मिथुन राशि में गज केसरी योग बनने से सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. यह कहना भी गलत नहीं होगा कि आज छात्रों के बौद्धिक विकास का सबसे उत्तम दिन है. मन में उठ रही सभी उलझनें आज खत्म होंगी. जनसंचार, कानून और राजनीतिक पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज एक नई दिशा मिल सकती है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी आदि की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज उनकी योग्यता के अनुसार जब का ऑफर मिल सकता है. पूरा दिन नौकरी के लिए आवेदन करने या इंटरव्यू देने के लिए बेहद ही खास है. आज जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि होने के साथ ही बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी.

व्यावसायिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपकी सोच से बढ़कर अच्छा रहने वाला है. पिछले दो दिनों से चल रहे अनावश्यक खर्च कार्यों में रुकावट, कार्यों में सुस्ती आना आदि सभी खत्म होंगे और गजकेसरी योग बनने से विशेष आर्थिक लाभ मिलेगा. आज का दिन कोई बड़ी डील करने के लिए बेहद ही खास है. यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो बेफिक्र होकर निवेश कर सकते हैं. आने वाला समय आपके बैंक बैलेंस को कहीं गुना बढ़ाने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके कार्य क्षमता में भी आज वृद्धि होगी. आज मिथुन राशि के जातक काफी मेहनत और लग्न से अपना कार्य करेंगे. सीनियर या बॉस की ओर से दिया गया कार्य जातक समय से पहले पूर्ण करेंगे जिसके बाद बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं. आय में वृद्धि और आपकी पोजीशन में बढ़ोतरी होने के अच्छे संकेत भी आपको मिलेंगे, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

NOTE : सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sitting is the New Smoking Why Indias Young Professionals are Facing a Vein Crisis explained qdps | क्यों 25 से 45 की उम्र में...

अक्‍सर नसों से जुड़ी बीमार‍ियां बुजुर्गों में देखी...