Moringa Chutney Recipe Healthy Superfood। सहजन की पत्तियों से बनी हेल्दी मोरिंगा चटनी रेसिपी जानें

Date:


Moringa Chutney Recipe: रोज़ की थाली में अगर कुछ नया और सेहतमंद मिल जाए, तो खाना भी खास लगने लगता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अब सिर्फ स्वाद नहीं, पोषण भी ढूंढ रहे हैं. ऐसे में रसोई से निकलकर आई एक आसान सी रेसिपी इन दिनों चर्चा में है सहजन यानी मोरिंगा की पत्तियों से बनने वाली चटनी. सोशल मीडिया पर घरेलू किचन टिप्स साझा करने वाली नुपूर की रसोई ने इसे बेहद सरल तरीके से तैयार करने का तरीका बताया है. सहजन की पत्तियां अक्सर गांवों में आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन शहरों में भी अब लोग इन्हें “सुपरफूड” के तौर पर पहचानने लगे हैं. कई लोग इसकी सब्जी बनाते हैं, कुछ पराठों में मिलाकर खाते हैं, मगर चटनी? जी हां, यही इसकी खास बात है. थोड़ी सी तैयारी और कुछ आम मसालों के साथ यह चटनी स्वाद, सेहत और सुगंध का ऐसा संगम बन जाती है, जो साधारण दाल-चावल को भी खास बना दे.

क्यों खास है मोरिंगा की चटनी?
मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है, पोषण का खजाना माना जाता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A और C प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. डॉक्टर भी बदलते मौसम में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए हरी पत्तेदार चीज़ों को खाने की सलाह देते हैं. घर की बुजुर्ग महिलाएं कहती हैं कि सहजन शरीर को अंदर से ताकत देता है. यही वजह है कि अब हेल्थ कॉन्शियस युवा भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. चटनी के रूप में इसे खाना आसान भी है और स्वादिष्ट भी.

दाल और जीरे का सोंधा तड़का
चटनी बनाने की शुरुआत एक साधारण तड़के से होती है. एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होते ही एक छोटा चम्मच जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे, दो चम्मच चना दाल और उड़द दाल डाल दें. दालों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. यही वो स्टेप है जो चटनी को अलग पहचान देता है. दाल का क्रंच और जीरे की खुशबू पूरे किचन को महका देती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मूंगफली और मसालों का कमाल
जब दाल अच्छी तरह भुन जाए, तब इसमें एक चौथाई कप मूंगफली डालें. मूंगफली न सिर्फ गाढ़ापन देती है, बल्कि प्रोटीन भी बढ़ाती है. इसके बाद 6-7 लहसुन की कलियां, 3 कश्मीरी लाल मिर्च और एक हरी मिर्च डालें. मसालों को मध्यम आंच पर हल्का भूरा होने तक भूनें. इस दौरान खुशबू इतनी लुभावनी होती है कि इंतजार करना मुश्किल हो जाता है. कई लोग इस स्टेज पर थोड़ा सा हींग भी डाल देते हैं, जिससे स्वाद और निखर आता है.

सहजन की पत्तियां और इमली की खटास
अब बारी है मुख्य सामग्री की. अच्छी तरह धोकर सुखाई गई सहजन की पत्तियां पैन में डालें और 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें. पत्तियां हल्की मुरझा जाएं तो समझिए वे तैयार हैं. इसके बाद आधे नींबू के आकार का इमली का पल्प और स्वादानुसार नमक डालें. इमली की हल्की खटास सहजन के कसैलेपन को संतुलित कर देती है. गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें.

ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में पीस लें. जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिलाएं. तैयार है हरी, गाढ़ी और पौष्टिक मोरिंगा चटनी.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related