Last Updated:
Orange Delight Recipe: अगर आप इस सीजन कुछ नया और ताज़गी भरा मीठा ट्राय करना चाहते हैं, तो ‘ऑरेंज डिलाइट’ आपके लिए परफेक्ट विकल्प है. यह मिठाई रसगुल्लों जैसी स्पंजी बनावट और संतरे के खट्टे-मीठे स्वाद का शानदार मेल है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें ज्यादा जटिल सामग्री की जरूरत नहीं होती. गर्मियों में संतरे की फ्रेशनेस इस डेजर्ट को और खास बना देती है. चाहे मेहमानों की खातिरदारी हो या परिवार के लिए कुछ खास बनाना हो, ‘ऑरेंज डिलाइट’ हर मौके पर स्वाद का जादू बिखेर देगी.
पाली. शुरुआत से अब तक आपने स्पंजी रसगुल्ले सुने होंगे और खाए भी होंगे, जिनका स्वाद मुँह को लाजवाब बना देता है. मगर आज हम आपको एक ऐसी स्पंजी मिठाई बताने जा रहे हैं जो रसगुल्ले की तरह ही सॉफ्ट होती है, मगर इसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके मुँह के ज़ायके को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करेगा. संतरे के इस मौसम में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो बनाने में आसान और खाने में बेमिसाल हो, तो ऑरेंज डिलाइट’ (Orange Delight) से बेहतर कुछ नहीं.
यह बाज़ार की मिलावटी कैंडी से कोसों दूर, ताज़े फलों की शुद्धता से भरी है. यह मिठाई न केवल आपके बच्चों को खुश करेगी, बल्कि मेहमानों के सामने भी एक बेहतरीन डेजर्ट साबित होगी. आप भी इस आसान रेसीपी को अपनाकर बनाए घर पर खास मिठाई.
बाज़ार की कैंडी को भूल जाएंगे बच्चे
आजकल बाज़ार में मिलने वाली जेली या कैंडी में अक्सर आर्टिफिशियल कलर और प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल होता है. लेकिन यह ‘ऑरेंज डिलाइट’ पूरी तरह प्राकृतिक है. इसे बिना किसी जिलेटिन या अगर-अगर के बनाया जाता है, जिससे यह शुद्ध शाकाहारी और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है. इसकी बनावट इतनी मखमली है कि यह मुँह में जाते ही घुल जाती है.
इस सामग्री के साथ करे तैयार
ताज़ा संतरे का रस 2 कप (लगभग 4-5 संतरे)
कॉर्नफ्लोर (Cornstarch) ½ कप
चीनी ¾ कप (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा करें)
नींबू का रस 1 चम्मच
घी/मक्खन 1 छोटा चम्मच (चमक के लिए)
नारियल का बुरादा कोटिंग के लिए (वैकल्पिक)
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
1. रस का शुद्धिकरण:सबसे पहले ताज़े संतरों का रस निकाल लें. इसे एक बारीक छलनी से छान लें ताकि रेशे या बीज मिठाई के टेक्सचर को खराब न करें.
2. घोल तैयार करना:एक बड़े बाउल में छना हुआ रस और कॉर्नफ्लोर डालें. इसे ‘व्हिस्क’ की मदद से तब तक फेंटें जब तक कि गुठलियां पूरी तरह खत्म न हो जाएं.
3. धीमी आंच पर कुकिंग:अब एक नॉन-स्टिक पैन में इस घोल और चीनी को डालें. गैस की आंच धीमी रखें और इसे लगातार चलाते रहें. ध्यान रहे, कॉर्नफ्लोर बहुत जल्दी गाढ़ा होकर नीचे चिपकने लगता है.
4. चमक और खटास:जब मिश्रण पारदर्शी (Translucent) दिखने लगे, तो इसमें नींबू का रस और एक चम्मच घी मिला दें. घी मिठाई को एक प्रोफेशनल ‘ग्लॉसी लुक’ देगा. जब पेस्ट पैन छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें.
5. सेटिंग और सर्विंग:एक चिकनी थाली या कंटेनर में मिश्रण को फैलाएं. ठंडा होने पर 3 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. सेट होने के बाद इसे टुकड़ों में काटें और नारियल के बुरादे में लपेटकर सर्व करें.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें


