Last Updated:
इसरो के रिटायर्ड टीम लीडर, नागेश्वर राव ने बुधवार सुबह बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट में अपनी 65 साल की पत्नी संध्याश्री का गला घोंटकर हत्या कर दी. खबर है कि जब वह नहाने की तैयारी कर रही थीं, तो आरोपी ने तौलिए से उनका दम घोंट दिया. जुर्म के बाद, राव ने फोन पर अपने दोस्तों को बताया और खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की.
नागेश्वर राव (75) और उनकी पत्नी संध्याश्री (65)
बेंगलुरु: इसरो के रिटायर्ड टीम लीडर, नागेश्वर राव ने बुधवार सुबह बेंगलुरु में अपने अपार्टमेंट में अपनी 65 साल की पत्नी संध्याश्री का गला घोंटकर हत्या कर दी. खबर है कि जब वह नहाने की तैयारी कर रही थीं, तो आरोपी ने तौलिए से उनका दम घोंट दिया. जुर्म के बाद, राव ने फोन पर अपने दोस्तों को बताया और खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की.
इसरो के एक बुजुर्ग वैज्ञानिक बेंगलुरु के अवलाहल्ली एरिया में अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद अपने दोस्तों को फोन करके इसकी खबर दी. दरअसल, अवलावल्ली एरिया के एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक रूह कंपा देने वाली घटना हुई. इसरो रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के समय घर में कोई तीसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था. उसने पत्नी की हत्या करने के बाद अपने दोस्तों को फोन करके इसकी खबर दी.
जान निकलने तक दबाया गला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नागेश्वर राव (75) के रूप में हुई है. वे इसरो में टीम लीडर के पद से रिटायर हुए थे. बुधवार सुबह करीब 10 बजे, जब उनकी पत्नी संध्याश्री (65) नहाने के लिए बाथरूम गई थीं, तभी नागेश्वर ने कथित तौर पर उनके गले में तौलिया लपेटकर उसे तब तक कसा जब तक कि उनकी जान नहीं निकल गई. यह बुजुर्ग जोड़ा पिछले तीन साल से इसी अपार्टमेंट में रह रहा था.
दोस्तों को किया फोन
हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी नागेश्वर राव ने भागने की कोशिश नहीं की. इसके बजाय, उसने अपने दोस्तों को फोन किया और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. सूत्रों का यह भी कहना है कि पत्नी की हत्या करने के बाद नागेश्वर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त करने की योजना बना रहा था. खुशकिस्मती से, पुलिस के पहुंचने तक उसने खुद को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था.
पुलिस पूछताछ में टालमटोल वाला बयान
घटना के समय कपल की बेटी घर पर नहीं थी. गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने नागेश्वर राव से पूछताछ की, तो उसने लगातार अपने बयान बदले. एक मौके पर उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने ही तौलिये से उसे मारने की कोशिश की थी और उसने केवल आत्मरक्षा में उन पर हमला किया.
मानसिक स्वास्थ्य बना हत्या की वजह?
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि नागेश्वर राव हाल के दिनों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं (Mental Health Issues) से जूझ रहे थे. जॉइंट पुलिस कमिश्नर रमेश बनोथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अवलाहल्ली पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.
About the Author
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें


