Last Updated:
Salim Khan Health Update Live: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और जाने माने स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान बीते दो दिन से ब्रेन में मामूली ब्लीडिंग होने के बाद से मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती हैं. ऐसी मुश्क…और पढ़ें
जल्द ठीक होने की लोग कर रहे कामना
सलीम खान की हालत में अब सुधार हो रहा है. फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं. लेकिन टाइम्स नाउ के मुताबिक, लीलावती अस्पताल ने जो बयान कल जारी किया था, उसमें ये बताया था कि सलमान के परिवार की सहमति से सलीम खान का कोई हेल्थ अपडेट नहीं दिया जाएगा.
सेलेब्स कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
फिलहाल, सलीम खान की सेहत को लेकर उनके फैंस दुआ कर रहे हैं. बीती रात सलमान खान के साथ कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली. वहीं, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान भी देर रात अस्पताल में पहुंचे. सुभाष घई और पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के अलावा फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने भी सलीम खान की सलामती की दुआ की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सलीम खान साहब को लेकर चिंता में हूं. दुआ करता हूं कि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो कर घर वापस आ जाए. उनकी कलम हमारे सिनेमा की पहचान है. ईश्वर उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.
February 19, 202615:02 IST
Salim Khan Health Live News Update: सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचीं हेलेन और सलमा
सलीम खान की सेहत में अब सुधार हो रहा है. सेलेब्स की दुआए काम करती नजर आ रही हैं. इडंस्ट्री के कई लोग पटकथा लेखक से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं. अब सलमा खान और हेलन भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंची हैं.
February 19, 202613:44 IST
Salim Khan Health Live News Update: दादा से मिलने पहुंचे अरबाज के बेटे अरहान
जहां पूरा बॉलीवुड सलमान खान के पिता की सेहत को लेकर दुआ कर रहा है, वहीं सलीम खान से मिलने उनके पोते अरबाज खान के बेटे अरहा भी गुरुवार, दोपहर करीब 1 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं. डॉक्टर्स या अस्पताल की ओर से सलीम खान को लेकर अब तक कोई नया हेल्थ बुलेटिन सामने नहीं आया है.
February 19, 202612:28 IST
Salim Khan Health Live News Update: अनिल शर्मा ने की सलीम खान के जल्द ठीक होने की दुआ
सुभाष घई और पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान के बाद अब फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने सलीम खान की सलामती की दुआ की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सलीम खान साहब को लेकर चिंता में हूं. दुआ करता हूं कि वो जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो कर घर वापस आ जाए. उनकी कलम हमारे सिनेमा की पहचान है. ईश्वर उन्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दें.
February 19, 202611:54 IST
कड़ी सुरक्षा के बीच पिता से मिलने पहुंचे थे सलमान खान
सलीम खान की हालत में फिलहाल सुधार हो रहा है. डॉक्टर्स ने गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने की बात कही है. देर रात सलमान खान को अस्पताल से निकलते हुए देखा गया. उस वक्त सलमान खान के साथ कड़ी सुरक्षा भी देखने को मिली. वहीं, अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान भी देर रात अस्पताल में पहुंचे. लीलावती अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि वह अब कोई हेल्थ अपडेट जारी नहीं करेंगे.
February 19, 202611:41 IST
सुभाष घई के बाद अब पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने की सलीम खान की सलामती की दुआ
सुभाष घई के बाद अब पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने की सलीम खान की सलामती की कामना. पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है. सात ही उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है. उन्होंने लिखा, मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत और अच्छी सेहत मिले, मेरी दुआएं सलमान खान और पूरे परिवार के साथ हैं.
Praying for the speedy recovery of Salim Khan Sahab. Wishing him strength and good health during this difficult time. My thoughts are with Salman Khan and the entire family. 🙏
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) February 18, 2026
February 19, 202611:11 IST
सलीम खान की सेहत में हो रहा सुधार, ICU में तबीयत स्थिर, हट सकता है वेंटिलेटर
सलीम खान फिलहाल, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. कल से अब तक मिल रही जानकारियों के मुताबित अब उनकी तबीयत में सुधार है. कहा जा रहा है कि आज वेंटिलेटर भी हट सकता है. बुधवार दिन में जारी हेल्थ बुलेटिन में डॉ. जलिल पारकर ने बताया था कि अब वह क्रिटिकल कंडीशन में नहीं है,वह रेस्पॉन्ड कर रहे हैं.
February 19, 202611:08 IST
सुभाष घई कर रहे सलीम खान की सलामती के लिए कामना
एएनआई से बात करते हुए, हुए सुभाष घई ने कहा कि सलीम साहब उनके आज से नहीं, 30-40 साल से भाई हैं. सलमान तो बाद में आए, सलीम सालों से इडंस्ट्री में है.लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं. वो बहुत अच्छे इंसान हैं.’


