17 फरवरी को हुए थे एडमिट
पीटीआई के मुताबिक, सलीम खान को कल यानी 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद एडमिट कराया गया था. वहीं उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू (ICU) में दाखिल किया गया है, ये खबर मिलते ही सबसे पहले सलीम खान से मिलने बेटे सलमान खान पहुंचे थे. इसके बाद उनकी बेटी अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोते अयान अग्निहोत्री भी मशहूर स्क्रीनराइटर से मिलने अस्पताल पहुंचे. सलीम खान की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान के पति, एक्टर आयुष शर्मा भी उनसे मिलने पहुंचे.
कैसी है सलीम खान की तबीयत
सलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने बीते दिन ऑफिशियल स्टेटमेंट में जारी कर बताया था कि उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में दाखिल किया गया है. उनकी देखरेख कर रहे उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया है. डॉक्टरों की एक टीम उनका निगरानी कर रही है. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन कल सुबह 11 बजे यानी आज 18 फरवरी को, हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे. फिलहाल, वह स्टेबल हैं.
सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी एक समय में काफी मशहूर थीं. दोनों ने साथ में मिलकर शोले, हाथी मेरे साथी, जंजीर और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्में लिखी थीं. उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को अपना 90वां बर्थडे सिलेब्रेट किया था.
क्यों कराया गया था एडमिट
सलीम खान को लेकर परिवरा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है कि उन्हें असल में क्यों ले जाया गया है, वहीं जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने खुलासा किया है कि आखिर सलीम खान को किस वजह से अस्पताल लाया गया है, उन्होंने बताया कि सलीम खान को ब्लड क्लॉट की परेशानी के चलते कल सुबह चक्कर आने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
साथी से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर
जहां संजय दत्त आधी रात में सलीम खान से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे, वहीं साथी जावेद अख्तर भी उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. दोनों ने एक दौर में काफी समय साथ बिताया था. जावेद ने हॉस्पिटल पहुंचकर साथी का हालचाल पूछा.
आज होगी सर्जरी
कल से आईसीयू में भर्ती सलीम खान की हालत अब तक नाजुक बताई जा रही है. अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में ब्लीडिंग होने लगी, तभी उन्हें लीलावती अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक आज उनका एक ऑपरेशन होना है जो मेडिकल टीम की निगरानी में होगा. फिलहाल डॉक्टर 11 बजे अपडेट देंगे.
सोमी अली ने जताया दुख
सलीम खान लीलावती मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है.
View this post on Instagram


