नई दिल्ली (SBI Specialist Officer Recruitment 2026). भारतीय स्टेट बैंक ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर दिया है. बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती सत्र की घोषणा की है. यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों और तकनीकी विभागों के लिए की जा रही है. इससे SBI के बैंकिंग ऑपरेशंस को मॉडर्न और ज्यादा सिक्योर बनाने में मदद मिलेगी. जो युवा लंबे समय से सरकारी बैंक में ऑफिसर पद पर काम करने का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह नोटिफिकेशन किसी खुशखबरी से कम नहीं है.
SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026
भारतीय स्टेट बैंक अपने तकनीकी और विशेषज्ञ विभागों को मजबूत करने के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की नियुक्ति करता है. साल 2026 के लिए जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में विभिन्न पदों (टेक्नोलॉजी, रिस्क मैनेजमेंट, क्रेडिट और फाइनेंस एक्सपर्ट) की भर्ती की योजना है. SBI ने इस भर्ती को 3 मुख्य प्रोफाइल में बांटा है. कुल 116 पदों का विवरण नीचे टेबल में चेक कर सकते हैं:
| पद का नाम | कुल पदों की संख्या | भर्ती का प्रकार |
| असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट | 12 | कॉन्ट्रैक्ट/रेगुलर |
| डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) | 43 | रेगुलर |
| डिप्टी मैनेजर (सीए) | 61 | रेगुलर |
इन पदों के लिए 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी बैंक में नौकरी के लिए कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय डॉक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करना जरूरी है. इसमें कोई भी गलती होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.
एसबीआई एसओ भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विभाग के अनुसार अलग-अलग होती है. सामान्य तौर पर:
- तकनीकी पद: संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक या कंप्यूटर साइंस में पीजी की डिग्री.
- फाइनेंस/क्रेडिट पद: सीए, आईसीडब्ल्यूए (ICWA) या संबंधित विषय में MBA होना जरूरी है.
- अनुभव: ज्यादातर स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 5 वर्ष का कार्य अनुभव मांगा जाता है.
एसबीआई एसओ आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 23-25 वर्ष और अधिकतम आयु 35-42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी/PWD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
एसबीआई में एसओ भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
SBI SO की चयन प्रक्रिया आमतौर पर दो या तीन चरणों में पूरी होती है:
- शॉर्टलिस्टिंग: सभी आवेदनों में से योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाता है.
- लिखित परीक्षा/इंटरव्यू: कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जबकि सीनियर पदों के लिए सीधे पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है.
- मेरिट लिस्ट: इंटरव्यू में हासिल अंकों और पात्रता के आधार पर फाइनल मेरिट सूची तैयार की जाती है.
एसबीआई एसओ सैलरी और अन्य सुविधाएं
भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर का वेतन काफी आकर्षक होता है. ग्रेड के अनुसार बेसिक पे के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और सिटी कंपनसेटरी अलाउंस प्रदान किया जाता है. ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, एसबीआई एसओ को 50 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) और सस्ते दर पर लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन बहुत ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.


