Shani Dosh Remedies and Astrology Tips। शनिवार के सरल उपाय

Date:


Shaniwar Ke Upay: कई बार जिंदगी में सब कुछ ठीक होते हुए भी काम अटकने लगते हैं. मेहनत रंग नहीं लाती, घर में बेवजह तनाव बना रहता है और जेब का हिसाब हमेशा गड़बड़ हो जाता है. ऐसे में बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं “शनि भारी चल रहे हैं.” आस्था रखने वालों के लिए शनिवार सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सुधार का मौका भी है. मान्यता है कि अगर कुंडली में शनि कमजोर हो, तो जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं. ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है और जीवन की रफ्तार फिर से पटरी पर लाई जा सकती है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

कुंडली में कमजोर शनि के संकेत
ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जब शनि अशुभ या कमजोर स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ता है. नौकरी में अस्थिरता, व्यापार में घाटा, कोर्ट-कचहरी के चक्कर या पारिवारिक अनबन ये सब संकेत हो सकते हैं. कई लोग बताते हैं कि मेहनत दोगुनी करनी पड़ती है, लेकिन परिणाम आधे मिलते हैं.

हालांकि यह पूरी तरह आस्था का विषय है, लेकिन भारत में बड़ी संख्या में लोग शनिवार के दिन विशेष उपाय करके मानसिक शांति और आत्मविश्वास हासिल करते हैं.

शनिवार को करें ये 10 सरल उपाय
1. काला नमक या सुरमा दबाएं
लाल किताब के अनुसार शनिवार को काला नमक या काला सुरमा किसी सुनसान स्थान पर दबाना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे नकारात्मकता कम होती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. उड़द और काली वस्तुओं का दान
शनिवार को मंदिर में उड़द दाल, काली मिर्च, काला चना या चंदन दान करना लाभकारी बताया गया है. दान करते समय मन शांत और भावना सच्ची होनी चाहिए.

3. बांसुरी में गुड़ भरकर दबाएं
एक छोटी बांसुरी में गुड़ भरकर एकांत स्थान पर दबाने का उपाय भी शनि दोष कम करने के लिए किया जाता है. यह उपाय विशेष रूप से आर्थिक बाधाओं के लिए माना जाता है.

4. 12 बादाम दक्षिण दिशा में रखें
शनिवार को 12 बादाम काले कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में रखने की परंपरा है. दक्षिण दिशा शनि से जुड़ी मानी जाती है.

5. शनिवार का व्रत
नियमित रूप से शनिवार का व्रत रखने से मन में संयम आता है. कई लोग सूर्यास्त के बाद ही भोजन करते हैं और दिनभर शनि मंत्र का जाप करते हैं.

6. काम से पहले पानी से भरा घड़ा रखें
किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत से पहले घर में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखना शुभ संकेत माना जाता है. यह स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

7. मछलियों को दाना खिलाएं
लगातार 12 शनिवार तक मछलियों को दाना खिलाने का उपाय भी बताया गया है. यह उपाय धैर्य और नियमितता सिखाता है.

आस्था के साथ समझदारी भी जरूरी
ज्योतिषीय उपाय आस्था का विषय हैं, लेकिन जीवन में बदलाव के लिए कर्म भी उतना ही जरूरी है. अगर नौकरी में परेशानी है तो कौशल बढ़ाना, अगर व्यापार में दिक्कत है तो रणनीति बदलना ये भी उतने ही महत्वपूर्ण कदम हैं. कई लोग बताते हैं कि जब उन्होंने उपायों के साथ अपने व्यवहार और मेहनत में सुधार किया, तब जाकर हालात बदले.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related