Last Updated:
Shukra Gochar 2026: जब बात ज्योतिष की होती है तो सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात की रहती है कि आने वाला समय हमारे लिए क्या लेकर आएगा. साल 2026 की शुरुआत में ही ग्रहों की चाल कुछ खास संकेत दे रही है. 2 मार्च 2026 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और यहीं से कई राशियों के लिए भाग्य के नए दरवाज़े खुल सकते हैं. प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा और वैभव के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे, जिसे पंच महापुरुष योगों में विशेष स्थान प्राप्त है.
दिलचस्प बात यह है कि मीन राशि में पहले से शनि विराजमान होंगे और गुरु मिथुन राशि में स्थित रहकर केंद्र योग बनाएंगे. ऐसे में यह गोचर केवल सामान्य परिवर्तन नहीं, बल्कि जीवन की दिशा बदलने वाला साबित हो सकता है. वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.
शुक्र गोचर 2026: क्यों खास है यह समय? 2 मार्च 2026 को जब शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे, तब वे उच्च स्थिति में होंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उच्च का शुक्र व्यक्ति को भौतिक सुख, रचनात्मक ऊर्जा और आर्थिक मजबूती प्रदान करता है. मीन में शनि की मौजूदगी इस प्रभाव को अनुशासन और स्थिरता का रंग देगी. साथ ही गुरु मिथुन में और शुक्र मीन में केंद्र भाव से एक-दूसरे को प्रभावित करेंगे. इसे केंद्र योग की दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है. आम भाषा में कहें तो मेहनत का फल जल्दी और बेहतर मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
अब जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सुनहरा साबित हो सकता है. वृष राशि: आय और नेटवर्क दोनों मजबूत वृष राशि के लिए शुक्र 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव आय, लाभ और मित्र मंडली से जुड़ा होता है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए खबर अच्छी हो सकती है. व्यवसाय करने वालों को नए क्लाइंट और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. समझदारी से किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है. प्रेम संबंधों में भी स्थिरता आएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मिथुन राशि: करियर में नई ऊंचाई मिथुन राशि के जातकों के 10वें भाव में शुक्र का प्रभाव रहेगा. यह भाव करियर और प्रतिष्ठा का माना जाता है. ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है. प्रमोशन या पद परिवर्तन के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, वरना आय बढ़ने के साथ व्यय भी बढ़ सकता है.
कर्क राशि: भाग्य का पूरा साथ कर्क राशि के लिए यह गोचर नौवें भाव में होगा, जो भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा से जुड़ा है. अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. जो छात्र विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है. परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धार्मिक यात्राओं के योग भी बन सकते हैं.
कन्या राशि: साझेदारी से लाभ कन्या राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर होगा. यह विवाह, साझेदारी और सार्वजनिक छवि से जुड़ा होता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. हालांकि यात्राओं पर थोड़ा अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें.
मीन राशि: व्यक्तित्व में निखार और अवसर मीन राशि के लग्न भाव में शुक्र का प्रवेश होगा. यह आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने वाला समय है. व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.


