Spirit Movie’s Vivek Oberoi Poster: मुंह में सिगार और हाथ में तलवार, ‘स्पिरिट’ से सामने आया विवेक ओबेरॉय का फर्स्ट लुक, प्रभास से होगी जबरदस्त भिड़ंत

Date:


Last Updated:

संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म स्पिरिट को लेकर फैंस का इंतजार अब और भी रोमांचक हो गया है. फिल्म से बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. डार्क शेड्स, मुंह में सिगार और हाथ में तलवार लिए विवेक बेहद खूंखार और पावरफुल विलेन के अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, ऐसे में विवेक का यह बैड बॉय लुक साफ इशारा कर रहा है कि पर्दे पर दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रभास की फिल्म स्पिरिट में तहलका मचाएंगे विवेक ओबेरॉय.

नई दिल्ली. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. प्रभास की इस मच-अवेटेड फिल्म से अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में विलेन के रोल को लेकर लंबे समय से चल रहे कयासों पर विराम लग गया है. जी हां, बॉलीवुड के मास्टर ऑफ ग्रे शेड्स यानी विवेक ओबेरॉय का इस फिल्म से खूंखार लुक सामने आ चुका है, जिसने इंटरनेट पर गदर काट दिया है.

संदीप रेड्डी वांगा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें विवेक ओबेरॉय का लुक बेहद डरावना और पावरफुल नजर आ रहा है. वह हाथ में तलवार लिए और मुंह में सिगार दबाए एक विंटेज लुक वाले सोफे के पीछे खड़े दिख रहे हैं. उनके चेहरे के हाव-भाव और बैकग्राउंड का डार्क थीम साफ इशारा कर रहा है कि इस बार प्रभास को टक्कर देने के लिए संदीप वांगा ने एक बेहद खतरनाक विलेन तैयार किया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related