stress symptoms on face| cortisol face: क्या है कोर्टिसोल फेस

Date:


Last Updated:



What Is Cortisol Face: सोशल मीडिया पर इन दिनों कोर्टिसोल फेस हेल्थ अवेयरनेस का एक नया मुद्दा बना हुआ है. लोग काफी परेशान भी हैं और इससे बचाव के उपाय भी खोज रहे हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात है कि मेडिकली इस तरह किसी बीमारी, डिसऑर्डर का दावा नहीं किया गया है. ऐसे में डॉक्टर इस बार में क्या कहते हैं, परेशान होने से पहले समझना जरूरी है.

Zoom

What Is Cortisol Face: इंसान के शरीर में कई प्रकार के हार्मोन होते हैं, जो अलग-अलग कारणों से ट्रिगर होते हैं, और अलग-अलग कामों के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसा ही एक हार्मोन है- कार्टिसोल इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है. इसके नाम के अनुसार, ये हार्मोन शरीर में उस समय रीलीज होता है तब हम तनाव में होते हैं. इसका काम इमरजेंसी और मुसीबत को समझने और इसे संभालने में मदद करता है.

लेकिन मुश्किल तब हो जाती है, जब इसका लेवल शरीर में बढ़ने लगता है. इससे कई बार चेहरे पर सूजन, डलनेस और आखों के नीचे काले घेरे भी नजर आने लगता है. इसे ही सोशल मीडिया पर कोर्टिसोल फेस कहा जा रहा है. लेकिन ये शब्दी टिकटॉक तक ही सीमित है क्योंकि मेडिकल डिक्शनरी में ऐसी कोई बीमारी या डिसऑर्डर का जिक्र नहीं मिलता है.

कार्टिसोल फेस नहीं मून फेस है असली परेशानी
अमेरिकन डॉक्टर ब्रायना कॉनर ने Verywellmind को बताया कि कार्टिसोल फेस एक टेंपरेरी कंडीशन है, जिसमें चेहरा ज्यादा स्ट्रेस से गोल दिखने लगता है. लेकिन “Moon facies” असली मेडिकल स्थिति है. इसमें चेहरे पर ज्यादा सूजन या चर्बी जमा हो जाती है, जिससे चेहरा गोल और फूला हुआ दिखता है. इसमें कभी-कभी दर्द भी हो सकता है. यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है, जैसे कुशिंग सिंड्रोम. ये परेशानी लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाएं लेने से भी ऐसा हो सकता है.

कब चिंता करें?
अगर आपका चेहरा सिर्फ तनाव के समय सूजता है, दर्द नहीं है और कुछ समय बाद खुद ठीक हो जाता है, तो इसे कार्टिसोल फेस कहा जा सकता है. ये स्ट्रेस का एक नॉर्मल साइड इफेक्ट है. लेकिन अगर चेहरे पर सूजन लगातार बढ़ रही है. दर्द हो रहा हैऔर भी लक्षण हैं जैसे वजन बढ़ना, कमजोरी तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

स्ट्रेस से निपटने के उपाय
यदि आप ज्यादा स्ट्रेस में हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें. इसके साथ ही रोज थोड़ा व्यायाम, मेडिटेशन अच्छी नींद लेना और स्क्रीन टाइम कम करना फायदेमंद साबित हो सकता है. ध्यान रखें अधिकतर मामलों में, चेहरे की हल्की सूजन सिर्फ तनाव की वजह से होती है और सही लाइफस्टाइल से ठीक हो जाती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related