Success Story: दादी की आइडिया ने बदल दी दीपक की जिंदगी, घर बैठे बना रहे 14 वैरायटी का अचार, अब बड़ा कारोबार का है प्लान

Date:


Last Updated:

Chhapra Dadi Amma Achar Brand: बिहार में छपरा के बहुआरा गांव निवासी दीपक सिंह द्वारा दादी अम्मा ब्रांड नाम से 14 प्रकार का अचार के अचार तैयार किए जा रहे हैं. इस अचार की मांग बिहार के कई शहरों में है. आज वह इससे तगड़ी कमाई कर रहे हैं. इसके साथ ही दो महिलाओं को रोजगार भी दिया है.

ख़बरें फटाफट

छपरा : छपरा के लोग अब दिल्ली-पंजाब सहित अन्य शहरों में जाकर फैक्ट्रियों में काम करना नहीं चाह रहे हैं. कोरोना के समय से बहुत लोग बिहार लौटकर आए तो फिर वापस बहुत कम ही लोग दूसरे शहरों में कमाने के लिए गए. अब लोग यहीं अपना उद्योग करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. छपरा जिले के मढ़ौरा प्रखंड के बहुआरा गांव निवासी दीपक सिंह पहले दूसरे शहर में रहकर फार्मा का कार्य करते थे, लेकिन अब गांव में ही अपना उद्योग करके अच्छी कमाई कर रहे हैं.

दीपक सिंह अपने दादी के कहने पर दादी अम्मा के नाम से अचार तैयार करते हैं. इसके साथ ही इस ब्रांड का नाम ‘दादी अम्मा’ भी रखा है. स्वादिष्ट होने की वजह से जिले के कई हिस्सों में इसकी बड़े पैमाने पर मांग है. दीपक द्वारा फिलहाल 14 प्रकार का अचार तैयार किया जा रहा है. जिसमें मशरूम अचार, आम अचार, कटहल सहित कई वैरायटी मौजूद हैं. आज इसकी मांग भी जबरदस्त है.

अचार उद्योग खोलने का यहां से मिला आइडिया

दादी द्वारा बनाया हुआ अचार एक दिन दीपक सिंह खा रहे थे. इसका स्वाद काफी अच्छा लगा. इसके बाद ऐसा ही बोल उठे की दादी आपके नाम से अचार कंपनी खोल दिया जाए क्या. दादी बोली हां क्यों नहीं, उसके बाद दादी थोड़ा अचार बनाई. आसपास के लोगों को स्वाद चखाया गया, स्वाद अच्छा लगा. उसके बाद बड़े पैमाने पर अचार तैयार कर बेचने का कारोबार शुरू हुआ और अब इसका बिक्री बढ़ती ही जा रही है.

2 महिलाओं को दिया है रोजगार

दीपक सिंह ने लोकल 18 से बताया कि वह 14 प्रकार के आचार बना रहे हैं. इसके लिए वह घरेलू मसाला भी तैयार करते हैं, जिसकी वजह से उनका अचार काफी स्वादिष्ट होता है. घर के लोगों के खाने के लिए पहले दादी अचार बनाया करती थी. जहां से अचार उद्योग खोलने का उन्हें आइडिया मिला. आज उनके अचार की बिक्री स्थानीय बाजार छपरा सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने पर की जा रही है. वह प्रत्येक महीने 50 किलो से अधिक अचार की बिक्री कर लेते हैं. फिलहाल दो लोगों को रोजगार भी दिए हुए हैं. जहां पहले दोनों महिलाएं ही बेरोजगार थी. हालांकि भविष्य में इस उद्योग को वह और बड़ा रूप देंगे. इसके लिए वह लोन लेकर बड़ा कारोबार करेंगे. आज उनके पास मशरूम, आम वाला कटहल, टमाटर सहित कई प्रकार के अचार घरेलू मसाले से तैयार किए जाते हैं. जो काफी स्वादिष्ट होते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related