Telangana Anokhi Shadi: एक जैसे दूल्हे, एक जैसी दुल्हनें; जब मंडप में बैठे हमशक्ल, तेलंगाना में अनोखी शादी

Date:


होमताजा खबरदेश

एक जैसे दूल्हे-दुल्हन; जब मंडप में बैठे हमशक्ल, तेलंगाना में अनोखी शादी

Last Updated:

Telangana Unique Wedding: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में जुड़वां भाइयों ने हमशक्ल जुड़वां बहनों से शादी कर अनोखा इतिहास रच दिया. एक जैसी ड्रेस और एक ही तरह की लुक के कारण शादी में शामिल मेहमान भी कन्फ्यूज हो गए. यह डबल ट्विन्स वेडिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Zoom

कामारेड्डी, तेलंगाना में जुड़वां भाइयों और जुड़वां बहनों की अनोखी शादी. (फोटो X)

Telangana Unique Wedding: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई एक शादी ने लोगों को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया. शादी का मंडप सजा था, मेहमान जुटे थे और रस्में पूरी परंपरा के साथ निभाई जा रही थीं, लेकिन यहां कुछ अलग था. मंडप में बैठे दूल्हे और दुल्हन सिर्फ शादी के जोड़े में ही एक जैसे नहीं दिख रहे थे बल्कि असल जिंदगी में भी हमशक्ल थे. जुड़वां भाइयों और जुड़वां बहनों की इस अनोखी शादी ने समारोह को किसी फिल्मी दृश्य जैसा बना दिया. हर कोई एक पल के लिए ठहरकर देख रहा था कि आखिर कौन सा दूल्हा किस दुल्हन के साथ है.

शादी के दौरान सबसे दिलचस्प पल तब आया जब चारों कपल एक साथ स्टेज पर पहुंचे. एक जैसी पोशाक, एक जैसे चेहरे और एक जैसी मुस्कान ने मेहमानों को पूरी तरह कन्फ्यूज कर दिया. कई बार रिश्तेदारों को भी पहचानने में समय लगा कि कौन विजय है और कौन विनय, और कौन कीर्तना है या कीर्ति. हंसी-मजाक, ठहाकों और कैमरों की फ्लैश के बीच यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं रही, बल्कि यादगार और चर्चा का विषय बन गई. देखते ही देखते यह अनोखा विवाह सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अगर कुंडली में है चंद्र ग्रहण का दोष, ना हो परेशान, बस कर लें ये उपाय

होमastroअगर कुंडली में है चंद्र ग्रहण का दोष,...