Tips: होली के पकवान बनाने में काला पड़ गया है गैस बर्नर? यह 10 रुपये का पैकेट लाइये, बिना मेहनत चमकेगा चूल्हा!

Date:


Last Updated:

Gas Burner Cleaning Method: होली पर तमाम तरह के पकवान बनने से अक्सर गैस बर्नर काफी गंदा हो जाता है और इस कदर कालिख जम जाती है कि छुटाए नहीं छूटती. इस परेशानी से निजात पाने के लिए रांची की शालिनी का यह उपाय अपनाएं. जरा से खर्च में बिना मेहनत बर्नर चमक जाएगा.

ख़बरें फटाफट

रांची. कई बार खाना बनाते समय गैस बर्नर पर इतनी गंदगी जम जाती है कि वह जलकर काला पड़ जाता है. उसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. होली जैसे त्योहार में जब घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं, तब गैस चूल्हा और बर्नर और भी ज्यादा गंदे दिखने लगते हैं. ऐसे में आप घर पर ही करीब 10 रुपये में बर्नर साफ कर सकते हैं.

रांची की हाउसकीपिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि इसके लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. अगर घर में ईनो है तो वही इस्तेमाल कर सकते हैं. आमतौर पर यह घर में मिल जाता है. अगर नहीं है तो 10 रुपये में छोटा पैकेट बाजार से मिल जाएगा.

ऐसे काम करता है यह तरीका
शालिनी के अनुसार सबसे पहले एक बर्तन में इतना पानी लें जिसमें बर्नर आराम से डूब सके. पानी को अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी खौल जाए तो गैस से उतार लें. इसमें एक चुटकी सर्फ डालें. ज्यादा मात्रा में सर्फ न डालें. फिर थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं.

इसके बाद ईनो का पूरा छोटा पैकेट पानी में डाल दें. मिश्रण को हल्का सा चला लें. अब गंदे बर्नर को इस गर्म पानी में डुबो दें. ध्यान रखें कि बर्नर पूरी तरह पानी में डूबा रहे. इसे करीब 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.

दस मिनट बाद हल्का रगड़कर साफ कर लें
करीब 10 मिनट बाद बर्नर को बाहर निकालें. जमी हुई गंदगी की परत नरम होकर आसानी से निकलने लगेगी. जरूरत हो तो हल्के ब्रश या कपड़े से साफ कर लें. बर्नर पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखेगा. बचे हुए पानी को फेंकने के बजाय उसी से गैस चूल्हे को भी पोंछ सकते हैं. इससे चूल्हा भी साफ हो जाएगा. त्योहारों के दौरान ज्यादा खाना बनने के बाद आप इस आसान तरीके को अपनाकर गैस बर्नर और चूल्हे को साफ रख सकते हैं. यह तरीका आसान, किफायती और बेहद असरदार है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CJI Surya Kant | Supreme Court on NCERT Class 8 Book | कपिल सिब्बल-अभिषेक मनुसिंघवी ने SC में कही ऐसी बात, CJI सूर्यकांत को...

होमताजा खबरदेशसिब्बल-सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कही ऐसी...