Last Updated:
Cyclone Horacio Update: हिंद महासागर में उठा ट्रॉपिकल साइक्लोन ‘होरासियो’ अब कैटेगरी 5 का महातूफान बन गया है. 257 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ यह 2026 का सबसे ताकतवर तूफान बन चुका है. हालांकि राहत की बात यह है कि यह भारत की जमीनी सीमाओं से काफी दूर है. वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र के बढ़ते तापमान के कारण ऐसे खतरनाक तूफान अब ज्यादा सक्रिय हो रहे हैं.
होरासियो ट्रॉपिकल साइक्लोन की हवाएं लगभग 257 kmph तक पहुंच गईं. (AI से बनाई सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली: हिंद महासागर के ऊपर एक ऐसा घूमता हुआ बवंडर तैयार हुआ है, जिसने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है. 24 फरवरी को ट्रॉपिकल साइक्लोन ‘होरासियो’ अचानक एक विशाल मॉन्स्टर में बदल गया. यह इस साल यानी 2026 का दुनिया का सबसे ताकतवर तूफान घोषित किया गया है. सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में इस तूफान का केंद्र यानी ‘आई ऑफ द स्टॉर्म’ साफ देखी जा सकती है. होरासियो ने कैटेगरी 5 का दर्जा हासिल कर लिया है. इसकी हवाएं 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छू रही हैं. इतनी तेज रफ्तार हवाएं बड़े पेड़ों को जड़ से उखाड़ने और इमारतों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी हैं. राहत की बात सिर्फ यह है कि यह विशाल तूफान अभी इंसानी आबादी से दूर समंदर के बीचों-बीच अपनी ताकत दिखा रहा है.
इतना ताकतवर कैसे हो गया साइक्लोन होरासियो?
मेडागास्कर के पूर्व में पैदा हुए इस साइक्लोन ने सबको हैरान कर दिया है. महज एक दिन के भीतर इसकी हवाओं की गति में 35 मील प्रति घंटे से ज्यादा का इजाफा हुआ. एक्सपर्ट्स का मानना है कि समुद्र की सतह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होना इसके लिए फ्यूल का काम कर रहा है. गर्म पानी इन तूफानों को एक्स्ट्रा एनर्जी देता है, जिससे ये तेजी से घूमते हैं और बड़े होते जाते हैं. यूरोपियन सैटेलाइट एक्सपर्ट्स ने भी पुष्टि की है कि समुद्र के एक खास हिस्से में ज्यादा गर्मी होने की वजह से होरासियो अचानक इतना विशाल हो गया.
Tropical Cyclone Horacio just became Earth’s first Category 5 storm of 2026 in the South Indian Ocean!
Peaked at ~160 mph (257 km/h) winds — rapid intensification over open water east of Madagascar.
No land threat, just a monster for marine traffic. Stay safe out there! https://t.co/gsBjjhbqZw pic.twitter.com/H6V09hD6vC


