Last Updated:
UP Board, Class 10 English Paper analysis 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड के इंग्लिश के पेपर में कई तरह के सवाल पूछे गए इनमें से एक सवाल यह भी था कि नेल्सन मंडेला कौन थे? इसके अलावा बच्चों से 80 से 100 शब्दों में भाई या बहन की बर्थ डे पार्टी के बारे में एक आर्टिकल लिखने को कहा गया.आइए जानते हैं कि ये पेपर कैसा रहा?
UP Board, UPMSP Class 10 English Paper analysis 2026, UP Board, UP Board Exam: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा.
UP Board Exam 2026, Class 10 English Paper analysis 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं. सोमवार को 10वीं क्लास के इंग्लिश का पेपर हुआ. इस परीक्षा में नेंशन मंडेला समेत इंग्लिश में कई सवाल पूछे गए.प्रदेश भर में लाखों छात्रों ने ये परीक्षा दी.परीक्षा दो शिफ्ट में हुई. सुबह की शिफ्ट 8:30 से 11:45 बजे तक चली. पेपर पेन-पेपर मोड में था और कुल 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था. परीक्षा देने के बाद कुछ बच्चे खुश नजर आए तो वहीं कुछ के चेहरों पर मायुसियत दिखी.
पेपर का लेवल कैसा रहा?
टीचर्स और स्टूडेंट्स की पहली प्रतिक्रिया से पता चलता है कि पेपर आसान से मॉडरेट लेवल का था.
यूपी बोर्ड के टीचर ने बताया कि पेपर बहुत स्टूडेंट फ्रेंडली था. ज्यादातर सवाल सीधे किताब से आए थे. जो बच्चे रोज पढ़ते थे उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई.स्टूडेंट्स ने भी यही बात कही.एक स्टूडेंट ने कहा कि पेपर काफी आसान था. कॉम्प्रिहेंशन पैसेज और ग्रामर के सवाल बहुत सीधे थे. मैंने समय से पहले पेपर खत्म कर लिया.ज्यादातर सवाल टेक्स्टबुक से ही आए.राइटिंग सेक्शन भी आसान था. कुल मिलाकर एक्सपेक्टेड से आसान लगा.
UP Board, UPMSP Class 10 English Paper analysis 2026, UP Board: नेल्सन मंडेला पर सवाल पूछा गया.
पेपर में क्या पूछा गया?
पेपर UPMSP के सिलेबस और ब्लूप्रिंट के हिसाब से बना था.पेपर में लगभग 20 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs),प्रोज,पोएट्री और ग्रामर का बैलेंस्ड कवरेज था. ज्यादातर सवाल टेक्स्टबुक से डायरेक्ट लिए गए थे.राइटिंग टास्क में क्लैरिटी, फॉर्मेट और बेसिक एक्सप्रेशन पर फोकस किया गया था. स्टूडेंट्स ने कहा कि पेपर अच्छे से ऑर्गनाइज्ड था और तय समय में पूरा करना आसान था.
UP Board, UPMSP Class 10 English Paper analysis 2026, UP Board: यूपी बोर्ड 10वीं का इंग्लिश पेपर.
आगे की परीक्षाएं कब-कब हैं?
क्लास 10 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई हैं और 12 मार्च तक चलेंगी.साइंस का पेपर 25 फरवरी,मैथ्स की परीक्षा 27 फरवरी,संस्कृत 28 फरवरी को,कॉमर्स का पेपर 7 मार्च और एग्रीकल्चर की परीक्षा 12 मार्च को होगी.
बोर्ड ने सुरक्षा के लिए क्या किए?
बोर्ड ने इस बार अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं.CCTV सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वॉड और डिस्ट्रिक्ट लेवल कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना बोर्ड की प्राथमिकता है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें


