UP PCS Interview| UPPSC PCS 2024: पीसीएस इंटरव्यू में ‘नीला ड्रम’ से ‘शंकराचार्य विवाद’ तक, पूछे जा रहे हैं कैसे-कैसे सवाल?

Date:


Last Updated:

UPPSC PCS 2024: उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा यानी यूपीपीएससी पीसीएस के फाइनल इंटरव्‍यू में कई करंट अफेयर्स के सवाल पूछे गए. इसमें मेरठ का बहुचर्चित नीले ड्रम हत्‍याकांड से जुडा सवाल भी पूछा गया. यही नहीं माघ मेले में उपजे शंकराचार्य अविमुक्‍तेश्‍वरानंद विवाद का भी सवाल पूछा गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

UP PCS Interview, UPPSC PCS 2025, UPPSC, PCS Exam 2024: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा में क्‍या पूछा गया?

UPPSC PCS 2024 final Interview: यूपी पीसीएस 2024 के इंटरव्यू में इस बार पैनल ने अभ्यर्थियों को काफी चैलेंजिंग और करंट अफेयर्स से जुड़े सवालों से परखा है. UPPSC PCS का इंटरव्यू 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चल रहा है और इसमें 887 पदों के लिए 24 प्रकार की वैकेंसी है. पैनल का फोकस सिर्फ नॉलेज पर नहीं बल्कि अभ्यर्थी की मनोदशा, निर्णय लेने की क्षमता और संवेदनशील मुद्दों पर सोचने के तरीके पर भी है. खासतौर पर यूपी के दो बड़े विवादास्पद केस मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड और प्रयागराज माघ मेला 2026 में शंकराचार्य विवाद पर सवाल पूछे गए जो अभ्यर्थियों की नैतिकता, कानून की समझ और प्रशासनिक सोच को टेस्ट करते हैं.

नीला ड्रम हत्याकांड पर पूछे गए सवाल

मेरठ का ये केस मार्च 2025 का है जो पूरे देश में सुर्खियां बटोर चुका है. मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले प्लास्टिक ड्रम में डाल दिया ऊपर से सीमेंट भरकर सील कर दिया. ये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी अवैध संबंध से जुड़ा क्राइम था जिसने समाज में परिवार, विश्वास और नैतिकता पर बड़े सवाल खड़े किए. केस में मुस्कान गर्भवती थी.जेल में बेटी को जन्म दिया और ससुराल वालों ने DNA टेस्ट की मांग की. अब ये केस कोर्ट में चल रहा है.

PCS के इंटरव्यू में पैनल कैसे कैसे सवाल पूछे?

  • नीला ड्रम हत्याकांड में पत्नी द्वारा पति की हत्या और शव को ड्रम में छिपाने का मामला क्या दर्शाता है? समाज में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का बढ़ना कितना खतरनाक है?
  • ऐसे क्राइम में पुलिस और प्रशासन की भूमिका क्या होनी चाहिए? क्या ये केस कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाता है?
  • अगर आप एसडीएम या एसपी होते तो ऐसे संवेदनशील केस को कैसे हैंडल करते?
    ये सवाल अभ्यर्थी की संवेदनशीलता, जेंडर इश्यूज और क्राइम प्रिवेंशन पर सोच को परखते हैं.

शंकराचार्य विवाद पर पूछे गए सवाल

प्रयागराज माघ मेला 2026 में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच बड़ा विवाद हुआ. मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य गंगा स्नान के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने रथ/पालकी को रोका.आरोप लगा कि शिष्यों को पुलिस ने बदसलूकी की.शिखा पकड़कर घसीटा, धक्का-मुक्की हुई. शंकराचार्य ने 11 दिन धरना दिया.फिर बिना स्नान किए वाराणसी लौट गए. विवाद इतना बढ़ा कि बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया. ये मामला हाईकोर्ट/सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. ये धार्मिक भावनाओं, प्रशासनिक प्रोटोकॉल और संतों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बन गया.

इंटरव्यू में कैसे सवाल आए?

  • माघ मेला में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए विवाद और उनके बिना स्नान लौटने पर आपकी क्या राय है?
  • सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को कैसे देखते हैं? क्या ये प्रशासनिक दबाव दिखाता है?
  • धार्मिक आयोजनों में प्रशासन और संतों के बीच टकराव होने पर क्या समाधान निकाला जा सकता है?
    ये सवाल अभ्यर्थी की धार्मिक संवेदनशीलता, प्रशासनिक न्यूट्रैलिटी और कानून-व्यवस्था पर बैलेंस बनाने की क्षमता को जांचते हैं.

इंटरव्यू में अन्य प्रमुख सवाल

  • पैनल ने करंट अफेयर्स पर भी जमकर सवाल किए:
  • एआई का समाज पर प्रभाव क्या है?
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी भारत पर कैसे असर डाल रही है?
  • अरावली पहाड़ियों पर खनन के पर्यावरणीय प्रभाव?
  • सोशल मीडिया बैन और बच्चों के मोबाइल यूज का सामाजिक प्रभाव?
  • यूजीसी के नए एक्ट पर राय?
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?
  • भारत-अमेरिका तनाव और व्यापार करार?
  • वोट चोरी का मुद्दा?
    ये सवाल अभ्यर्थी की ग्लोबल अवेयरनेस, एनालिटिकल थिंकिंग और यूपी-केंद्रित इश्यूज पर पकड़ दिखाते हैं.

इंटरव्यू का मकसद क्या है?

पीसीएस इंटरव्यू सिर्फ नॉलेज टेस्ट नहीं, बल्कि ये देखता है कि अभ्यर्थी संवेदनशील मुद्दों पर कैसे सोचता है? फैसला कैसे लेता है और प्रशासनिक भूमिका में कैसे बैलेंस बनाएगा? नीला ड्रम जैसे क्राइम केस समाज की नैतिक गिरावट दिखाते हैं जबकि शंकराचार्य विवाद धार्मिक-सामाजिक संतुलन पर सवाल उठाता है. अगर आप भी इंटरव्यू में हैं तो इन मुद्दों पर संतुलित, तथ्य-आधारित और संवेदनशील जवाब तैयार रखें. रिजल्ट मार्च अंत या अप्रैल पहले हफ्ते में आ सकता है.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Manipur News Today : 51 Kuki Students Rescued from Ukhrul Amid Naga-Kuki Clashes | मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, आधी रात को...

होमताजा खबरदेशमणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग,...