Valsad Police Busts Maharashtra’s Notorious Wadali | चोर-सिपाही का खेल हुआ खत्म, वडाली गैंग के मास्टरमाइंड का पुलिस ने बजाया बैंड

Date:


होमताजा खबरgujarat

चोर-सिपाही का खेल हुआ खत्म, वडाली गैंग के मास्टरमाइंड का पुलिस ने बजाया बैंड

Last Updated:

महाराष्ट्र से आकर गुजरात के वलसाड, वापी और दमन में चोरी का ‘सिंडिकेट’ चलाने वाली कुख्यात ‘वडाली गैंग’ के मास्टरमाइंड को वलसाड LCB पुलिस ने धर दबोचा है. इस शातिर चोर ने अंतरराज्यीय सीमाओं का फायदा उठाते हुए पुलिस की नाक में दम कर रखा था. इसके पकड़े जाने से कई बड़ी चोरियों के राज खुल गए हैं और पुलिस अब इस ‘प्रोफेशनल’ चोर का सारा भूत उतारने में जुटी है.

Zoom

हिंट एंड रन टाइप चोरी करने वाले वाडला गैंग का मास्टरमाइंड पकड़ा गया. (फाइल फोटो)

वडाली गैंग: गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में खौफ का दूसरा नाम बन चुकी महाराष्ट्र की कुख्यात वडाली गैंग (Wadali Gang) के दिन अब लद गए हैं. वलसाड जिले की लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने एक बेहद शानदार और सटीक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए इस गैंग के मुख्य सरगना (मास्टरमाइंड) को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. जो शातिर चोर कल तक पुलिस के साथ ‘चोर-सिपाही’ का खेल खेल रहा था, आज वह लॉकअप में अपने गुनाहों का हिसाब दे रहा है.

यह शातिर अपराधी कोई नौसिखिया नहीं था, बल्कि बाकायदा प्लानिंग के साथ चोरियों को अंजाम देता था. इसने वलसाड जिले के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों- खासकर वापी (Vapi), पारडी (Pardi) और केंद्र शासित प्रदेश दमन (Daman) को अपना सॉफ्ट टारगेट बना रखा था. यह गैंग महाराष्ट्र से सीमा पार करके आती, रात के अंधेरे में रेकी करती और फिर सिलसिलेवार तरीके से बड़ी चोरियों को अंजाम देकर वापस अपने राज्य में फरार हो जाती थी. इस हिट एंड रन तरीके ने वलसाड पुलिस की रातों की नींद हराम कर दी थी.

एलसीबी ने ऐसे बिछाया जाल

लगातार हो रही इन वारदातों के बाद वलसाड लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने इस गैंग को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. मुखबिरों का नेटवर्क एक्टिव किया गया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और अंतरराज्यीय सीमाओं पर खुफिया निगरानी बढ़ाई गई. आखिरकार, पुलिस की यह मेहनत रंग लाई और गैंग का मास्टरमाइंड, जो खुद को कानून से ज्यादा स्मार्ट समझता था, एलसीबी के मजबूत जाल में फंस ही गया.

लंबा है ‘क्राइम का बायोडेटा’

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए इस सरगना का ‘क्राइम बायोडेटा’ काफी लंबा-चौड़ा है. इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इसके खिलाफ पहले से ही महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में डकैती, सेंधमारी और चोरी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं. यह गैंग न सिर्फ ताले तोड़ने में माहिर थी, बल्कि सबूत मिटाने की भी पूरी ट्रेनिंग रखती थी.

आगे क्या? खुलेंगे कई राज

इस ‘सुपरचोर’ की गिरफ्तारी वलसाड पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस का दावा है कि इसके पकड़े जाने से वलसाड जिले और दमन में हाल ही में हुई कई अनसुलझी और हाई-प्रोफाइल चोरियों की गुत्थी सुलझ गई है. फिलहाल पुलिस इस मास्टरमाइंड को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस की ‘खास खातिरदारी’ के बाद पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह आरोपी अपने अन्य साथियों के नाम उगलेगा और दूसरे राज्यों में किए गए इसके अपराधों के कई और काले चिट्ठे भी खुलकर दुनिया के सामने आएंगे.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related