Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज गुस्से पर रखें कंट्रोल, दुर्घटना की संभावना! ये उपाय करेंगे रक्षा

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को मंगलवार के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आपको चोंट भी लग सकती है. इसलिए आज आप वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 24 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज कृत्तिका नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आपको चोंट भी लग सकती है. इसलिए आज आप वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. आज आपको अपने परिवार को थोड़ा वक्त भी देना होगा.

गुस्से से बिगड़ेगा काम

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, वरना इससे आपको नुकसान होने की भी संभावना है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरे मेहनत और लगन के काम काम करें. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में काम के दबाव को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप ऑफिस में बेवजह फिजूल की बहस न करें. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनका दिन शानदार होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा है, आज उनका दिन सामान्य रहेगा. आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक आज हनुमान जी की पूजा आराधना करेंगे, तो आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related