Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आप भूमि, भवन या वाहन भी खरीद सकते हैं. काशी के ज्योतिष ने बताया कि वृषभ राशि वालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रोहिणी नक्षत्र और विष्कम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आप भूमि, भवन या वाहन भी खरीद सकते हैं. बृहस्पति और बुध की युति आज आपको धन का लाभ भी कराएगी. आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे.
नए काम की शुरुआत से लाभ
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. आज आप नए काम का श्री गणेश भी करेंगे, तो इससे आपको फायदा होगा. आज आपको आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से बचें, वरना इससे आपको नुकसान होने की संभावना है.
पार्टनर से होगी तकझक
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उन्हें अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा. आज आपके पार्टनर से आपका तकझक भी हो सकता है. आज आप बाहर कहीं घूमने जाएंगे, तो इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका दिन सामान्य रहेगा.
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश जी पूजा आराधना करें और हो सके तो उन्हें दूर्वा घास की माला भी चढ़ाएं. इससे आपकी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


