Winter to Summer Transition Tips | Seasonal Clothes Care | Spring Cleaning Clothes Tips

Date:


Last Updated:

Spring Cleaning Clothes Tips: फरवरी के अंत के साथ ही ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसम सुहावना हो जाता है. ऐसे में लोग भारी जैकेट, स्वेटर और रजाइयों को समेटकर रखने और हल्के सूती कपड़े निकालने लगते हैं. लेकिन महीनों से बंद अलमारी में रखे कपड़ों को बिना धोए पहन लेना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. कपड़ों में धूल, नमी या फफूंदी के कण जमा हो सकते हैं, जो एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं. इसलिए मौसम बदलते समय सर्दियों के कपड़ों को साफ करके अच्छी तरह पैक करें.

सर्दियां अब खत्म होने की तरफ हैं. फरवरी के जाते-जाते ठंड कम हो रही है और गुनगुनी धूप अच्छी लगने लगी है. भारी जैकेट, स्वेटर और रजाइयों को समेटकर रखने और हल्के, सूती कपड़े निकालने का समय आ गया है. लेकिन जो कपड़े महीनों से बंद पड़े थे, उन्हें बिना साफ किए सीधे पहन लेना सही नहीं है. इससे सेहत और कपड़ों दोनों को नुकसान हो सकता है.

सबसे पहले अपने समर कपड़ों को अच्छी तरह धो लें. लंबे समय तक सूटकेस या दीवान में बंद रहने से उनमें सीलन और बदबू आ जाती है. यह नमी और बैक्टीरिया की वजह से होता है. धोने से कपड़े साफ भी हो जाते हैं और उनमें से अजीब गंध भी खत्म हो जाती है.

धोने के बाद कपड़ों को कुछ देर धूप में जरूर सुखाएं. धूप एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक की तरह काम करती है. इससे कपड़ों में मौजूद कीटाणु खत्म होते हैं और वे फ्रेश महसूस होते हैंसिर्फ कपड़े ही नहीं, अलमारी की सफाई भी जरूरी है. पहले सूखे कपड़े से शेल्फ और कोनों की धूल साफ करें. चाहें तो हल्का डिसइंफेक्टेंट स्प्रे करके कुछ देर अलमारी खुली छोड़ दें, ताकि अंदर की नमी और बदबू निकल जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कपड़ों को लगाकर रखते समय उनके बीच नीम की सूखी पत्तियां, कपूर या लैवेंडर पाउच रख सकते हैं. इससे कीड़े नहीं लगते और कपड़े खुशबूदार रहते हैं. प्लास्टिक बैग की बजाय कॉटन बैग या सांस लेने वाले स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करें, ताकि हवा आती-जाती रहे.

महंगे सूट या साड़ियों को टिश्यू पेपर में लपेटकर रखना बेहतर होता है. इससे कपड़े सुरक्षित रहते हैं और उनमें कम सिलवटें पड़ती हैं थोड़ी सी सावधानी और मेहनत आपके कपड़ों की उम्र बढ़ा सकती है. साफ-सुथरी और महकती अलमारी से जब आप अपना पसंदीदा आउटफिट निकालते हैं, तो दिन की शुरुआत भी फ्रेश और पॉजिटिव महसूस होती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related