Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. इससे दिल्ली और मेरठ की दूरी सिमटकर 55 मिनट हो जाएगी. हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो का सफर भी किया. अपने सफर के दौरान उन्होंने कई बच्चों के साथ बात भी की. इन्हीं में से एक बच्ची मेरठ की रहने वाली ईहा दीक्षित थीं. News 18 के साथ ईहा ने अपने अनुभव साझा किए. ईहा दीक्षित को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी मिल चुका है. 2019 में भी प्रधानमंत्री मोदी ने ईहा को सम्मानित किया था. आज 2026 में ईहा ने प्रधानमंत्री के साथ मेरठ मेट्रो का सफर किया.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है. प्रधानमंत्री ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (RRTS) के विस्तारित खंड को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया. प्रधानमंत्री ने मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लिए ₹12,930 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. यह कॉरिडोर दिल्ली और मेरठ की दूरी को समेटकर 55 मिनट कर देगा. यहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रैपिड रेल और मेट्रो साथ-साथ दौड़ेंगी.
कुछ साल पहले तक
प्रधानमंत्री ने कहा कि थोड़ी देर पहले मैंने मेरठ मेट्रो में सफर किया. इस दौरान मेरी स्कूल कॉलेज के अनेक युवाओं से और दूसरे यात्रियों से बातचीत हुई है. सबका यही कहना था कि इतने शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी और सब के सब लोग वो पुराने दिनों को याद कर रहे थे. बहनों-बेटियों ने मुझे बताया कि कुछ साल पहले तक शाम होते ही पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था, यहां डर और भय का माहौल होता था, अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


