‘केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं’, दिल्ली के पूर्व सीएम की रिहाई पर अखिलेश यादव का रिएक्शन

Date:


Last Updated:

Lucknow News:

Zoom

लखनऊ: शराब घोटाला मामले में आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस से कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को रिहा कर दिया. अब यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सपा प्रमुख ने ट्विट करते हुए लिखा, ‘आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं. आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले. आज हर ईमानदार आशा भरी सांस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म लज्जित हो रहे होंगे. भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है.’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ आदमी कर ही नहीं सकता है.’

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

​​सीतामढ़ी में ‘नोमोफोबिया’ के खिलाफ मुहिम, कवि गीतेश बच्चों को दिला रहे मोबाइल से आज़ादी

होमताजा खबरदेश​सीतामढ़ी में 'नोमोफोबिया' के खिलाफ मुहिम, कवि...