क्या आप भी अपने पेट्स को बांधकर रखते हैं? डायबिटीज का हो सकता है खतरा, एक्सपर्ट ने बताए बीमारी के कारण

Date:


आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पशु चिकित्सक ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पशु चिकित्सक ने बताया कि अब पेट्स में भी डायबिटीज का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि घर में पलने वाले पेट्स जैसे डॉग, कैट आदि में यह बीमारी देखने को मिल रही है. जो लक्षण इंसानों में होते हैं, वैसे ही लक्षण पेट्स में भी देखने को मिल रहे हैं.

पशु चिकित्सक ने बताया कि पेट्स में डायबिटीज तनाव के कारण फैल रही है. उन्होंने कहा कि जब किसी पेट्स को अकेले में एक जगह रखा जाता है, तो वह तनाव में चला जाता है और डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों का शिकार हो जाता है.

कुत्तों और बिल्लियों को हो रहा डायबिटीज

आगरा के पशु चिकित्सक संजीव नेहरू ने बताया कि पेट्स में डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि कई लोग अपने पेट्स को किसी एक कमरे में बंद कर देते हैं या उसे हर वक़्त बांधकर रखते हैं, जिस कारण वह एक ही स्थान पर अकेला बैठा रहता है. इससे वह तनाव में आ जाता है. उन्होंने कहा कि पेट्स इतना तनाव ले लेता है कि बीमार पड़ने लगता है. पेट्स को खुला रखें. बाहर घुमाने लेकर जाएं और हो सके तो उसे परिवार के साथ रखें, उसके साथ खेलें.

पेट्स में डायबिटीज के यह होते हैं लक्षण

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक संजीव नेहरू ने बताया कि पेट्स में डायबिटीज के कुछ खास लक्षण दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि यदि पेट्स बार-बार पानी पी रहा है और बार-बार पेशाब कर रहा है, तो यह भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. उन्होंने कहा कि यदि आपका पेट्स खाना सही खा रहा है, लेकिन उसका वेट कम हो रहा है, तो यह भी डायबिटीज का कारण होता है. डॉ. नेहरू ने कहा कि पेट्स का साल में एक बार चेकअप कराते रहना चाहिए, जिससे उसके अंदर की बीमारियों का पता लगाया जा सके और समय रहते उसका उपचार किया जा सके.

डायबिटीज से कैसे बचाएं 

आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक संजीव नेहरू ने बताया कि पेट्स को डायबिटीज होने से बचाया जा सकता है. इसके लिए उन्हें कभी अकेले में बंद नहीं करना चाहिए. डॉ. नेहरू ने कहा कि हर वक़्त पेट्स को रस्सी से बांधकर नहीं रखना चाहिए. अकेले में रहने से पेट्स तनाव में आ जाता है और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है.

उन्होंने कहा कि पेट्स चाहता है कि उसका ऑनर उसके साथ फ़्रेंडली रहे, तो यदि पेट्स खुला रहेगा, घूमेगा और फैमिली के साथ खेलेगा, तो कभी बीमार नहीं पड़ेगा. इसके अलावा पेट्स का एक साल में रूटीन चेकअप कराना ठीक रहता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related