Last Updated:
वजन घटाने और फिट रहने के लिए लोग अक्सर महंगे सुपरफूड्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन हमारी रसोई में मौजूद अलसी के बीज भी किसी खजाने से कम नहीं हैं. ये छोटे से बीज पोषण से भरपूर होते हैं और सही तरीके से सेवन करने पर मोटापा कम करने, पेट की चर्बी घटाने और चेहरे की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं.
आजकल वजन घटाने के लिए लोग चिया सीड्स का नाम ज्यादा लेते हैं, लेकिन अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स भी बहुत फायदेमंद होते हैं. ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. सही तरीके से सेवन करने पर ये वजन कम करने, पेट की चर्बी घटाने और चेहरे की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं.
फ्लैक्स सीड्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं. इनमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और बार-बार खाने की आदत कम होती है. इससे ओवरईटिंग रुकती है और वजन कंट्रोल में रहता है. ये पाचन को भी बेहतर बनाते हैं और कब्ज की समस्या में राहत देते हैं.
अगर चेहरे पर सूजन या शरीर में पानी रुकने की समस्या है, तो भी अलसी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं. इनमें मौजूद ओमेगा-3 सूजन कम करने में मदद करता है. नियमित सेवन से स्किन भी अंदर से हेल्दी बनती है और हल्का ग्लो दिखने लगता है. अब बात करते हैं इसे पीने के तरीके की. सबसे आसान तरीका है रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी के बीज भिगो देना. सुबह यह पानी थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा. इसे बीजों सहित खाली पेट पी लें. चाहें तो हल्का गुनगुना कर सकते हैं.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

