दिमाग खराब कर देगा ये फैशन! 1 लाख में मिल रही है जली हुई सफेद शर्ट, फोटो देख यूजर्स ने पकड़ लिया सिर-luxury fashion brand vetements sold iron burn mark shirtat for rupees 1 lakh internet reacts

Date:


Last Updated:

फैशन ब्रांड वेटमेन्ट्स ने एक सफेद शर्ट लॉन्च की है, जिसमें प्रेस का जलने का निशान प्रिंट किया गया है. यह शर्ट दिखने में ऐसी लगती है जैसे गलती से प्रेस से जल गई हो, लेकिन यह डिजाइन का हिस्सा है. इसकी कीमत 1,139 डॉलर (करीब 1 लाख रुपये) है, जो लोगों को हैरान कर रही है. हालांकि इतनी साधारण दिखने वाली शर्ट की कीमत देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक भी उड़ाया.

Zoom

(फोटो- x@staygroundeadtv)

नई दिल्ली. फैशन की दुनिया में कब क्या अजीबोगरीब देखने को मिल जाए, कहा नहीं जा सकता. हाल ही में स्विस फ्रेंच लग्जरी ब्रांड ‘वेटमेन्ट्स’ (Vetements) ने एक ऐसी सफेद शर्ट पेश की है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. इस साधारण सी दिखने वाली सफेद शर्ट की जेब पर ‘प्रेस से जलने’ (Iron Burn) जैसा एक बड़ा सा निशान बना हुआ है. खास बात यह है कि इस शर्ट की कीमत करीब 1,139 डॉलर यानी करीब 1 लाख रुपये रखी गई है. जैसे ही इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने इसे फैशन से ज्यादा मजाक बताना शुरू कर दिया और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

यह शर्ट ‘वाइट आयरनिंग बर्न ग्राफिक शर्ट’ नाम से बेची जा रही है. इसमें ओवरसाइज फिट और छाती की जेब के पास जले जैसा ग्राफिक प्रिंट दिया गया है. आमतौर पर अगर कपड़े प्रेस करते समय जल जाएं तो हम उन्हें फेंक देते हैं, लेकिन यह ब्रांड इसे ‘हाई-फैशन’ बताकर लाखों में बेच रहा है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related