नेहरू युवा केंद्र में लंदन थीम कार्निवल मेला शुरू

Date:


Last Updated:

नेहरू युवा केंद्र में सज गया लंदन थीम कार्निवल मेला, जहां क्लॉक टावर, रंग-बिरंगे सेल्फी प्वाइंट्स, झूले, एडवेंचर एक्टिविटी और गोरिल्ला डांस जैसे आकर्षण बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं. सिर्फ 30 रुपये में आप इस विदेशी माहौल का आनंद ले सकते हैं, मेला 14 मार्च 2026 तक जारी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

गाजियाबाद. अगर आप लंदन घूमने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट और समय की वजह से योजना नहीं बना पा रहे हैं, तो अब मायूस होने की जरूरत नहीं है. गाजियाबाद में ही आपको लंदन जैसा माहौल महसूस करने का मौका मिल रहा है, शहर के नेहरू युवा केंद्र में इन दिनों लंदन थीम कार्निवल मेला सजा हुआ है, जहां पहुंचते ही विदेशी अंदाज़ का अहसास होने लगता है. मेले में प्रवेश करते ही सबसे पहले लंदन स्टाइल सजावट लोगों का ध्यान खींचती है. खास तौर पर बनाया गया क्लॉक टावर यहां का मुख्य आकर्षण है, जो बिल्कुल लंदन के मशहूर टावर की झलक देता है. इसके सामने लोग जमकर सेल्फी ले रहे हैं. बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए हैं, जहां रंग-बिरंगी लाइट्स और थीम आधारित बैकग्राउंड फोटो को और खास बना देते हैं.

मेले के मैनेजर अरविंद पाठक के मुताबिक, इस कार्निवल की थीम लंदन के एक प्रसिद्ध मार्केट से प्रेरित है. उसी अंदाज़ को गाजियाबाद में उतारने की कोशिश की गई है ताकि शहर के लोग बिना विदेश गए विदेशी माहौल का आनंद ले सकें. बच्चों के लिए यहां खास इंतजाम किए गए हैं. झूले, एडवेंचर एक्टिविटी और स्नो जॉन जैसे रोमांचक आकर्षण छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को खूब लुभा रहे हैं. ऊंट की सवारी भी बच्चों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है. वहीं, एंट्री गेट पर बैठा बड़ा गोरिल्ला लोगों का स्वागत करता नजर आता है, जिसे देखकर बच्चे खासे उत्साहित हो जाते हैं.

मेले में फूड कोर्ट भी खास आकर्षण का केंद्र है. यहां तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं चाट, फास्ट फूड, मिठाइयां और कई अन्य डिशेज़ का लुत्फ लोग परिवार और दोस्तों के साथ उठा रहे हैं. शाम होते ही मेले की रौनक और बढ़ जाती है, रंगीन रोशनी और म्यूजिक के बीच गोरिल्ला डांस लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. मेले की एंट्री टिकट मात्र 30 रुपये रखी गई है ताकि हर वर्ग के लोग यहां पहुंच सकें. यह मेला 14 मार्च 2026 तक चलेगा. अगर आप भी इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र में शाम के समय पहुंच सकते हैं. तो इस बार अगर लंदन जाना संभव नहीं है, तो कोई बात नहीं. गाजियाबाद में ही लंदन जैसा मज़ा आपका इंतजार कर रहा है, परिवार और दोस्तों के साथ जरूर जाएँ और इस खास कार्निवल का आनंद उठाएं.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माधुरी दीक्षित का घर है इतना आलिशान, देखते कहेंगे Wow, वीडियो से करें उनके घर की सैर

https://www.youtube.com/watch?v=tW7ItIBq7uQ Inside Madhuri Dixit’s Mumbai Home: सेलिब्रिटीज के बारे...