[ad_1]
Inside Madhuri Dixit’s Mumbai Home: सेलिब्रिटीज के बारे में हर कोई जानना, सुनना और पढ़ना चाहता है. वो क्या खाते-पीते हैं, उनकी लाइफस्टाइल, फैशन, लेटेस्ट न्यूज, गॉसिप, लव अफेयर्स को जानने की दिलचस्पी सभी फैंस में होती है. खासकर, जब बात होती है सेलिब्रिटी के घर की तो भला कौन नहीं चाहेगा ये देखना कि इन सेलेब्स के घर अंदर से कैसे होते हैं. आपने कई बार न्यूज में देखा भी होगा कि फैंस की भीड़ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान के घर के बाहर खड़ी रहती है, ताकि एक झलक इनकी मिल जाए. लोग यहां फोटो, सेल्फी आकर लेते हैं. कैसा हो जब आपके किसी फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस का घर अंदर से देखने को मिल जाए. यदि आप माधुरी दीक्षित के फैन हैं, तो आप जरूर देखना चाहेंगे कि आखिर माधुरी और डॉ. नेने का घर अंदर से कैसा दिखता है. माधुरी दीक्षित का मुंबई का जो घर है, वहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. अंदर से बेहद ही खूबसूरत, कूल और व्यवस्थित है इनका घर. माधुरी दीक्षित के घर के टूर का वीडियो यूट्यूब चैनल AD INDIA पर शेयर किया गया है, तो चलिए आप भी इस वीडियो के माध्यम से सैर कीजिए माधुरी के आलीशान घर की.
[ad_2]
Source link
