होली पर यूपी बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! चलाई गई हैं 28 स्पेशल ट्रेनें, यहां जानिए रूट

Date:


Last Updated:

होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रेलवे मंडल ने 28 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो मार्च के अंत तक चलेंगी. ये ट्रेनें दिल्ली से गोरखपुर, बिहार और हावड़ा रूट सहित सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद और बरेली मार्ग से गुजरेंगी. वरिष्ठ डीसीएम आदित्य गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि नियमित ट्रेनों में वेटिंग अधिक होने के कारण वे होली स्पेशल ट्रेनों में ही आरक्षण कराएं. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जाएंगी.

होली पर दूर दराज के यात्री होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना होते हैं. ऐसे में वह ट्रेन रोडवेज या अन्य किसी वाहन का सहारा लेते हैं. जिसको देखते हुए तैयारी पहले से ही शुरू कर दी जाती है. ऐसे में मुरादाबाद रेलवे मंडल ने भी तैयारी शुरू कर दी है और दर्जनों स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिनका संचालन शुरू किया जा चुका है. जो मार्च के लास्ट तक चलेगा. जिससे यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक जा सकें और वहां से वापस आ सकें.

अभी तक चलाई 28 स्पेशल ट्रेन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली एक बहुत बड़ा त्यौहार है. इस दौरान यात्रियों का काफी मूवमेंट देखा जाता है. इसके साथ ही जो जनरल ऑब्जरवेशन रहा है उसमें देखा गया है कि जो पूर्वोत्तर रेलवे का ट्रैफिक है. इस समय काफी बढ़ता है. तो दिल्ली से जो टुवर्डस ईस्ट डायरेक्शन का है. जिसमें गोरखपुर बिहार या हावड़ा तक की जो गाड़ियां हैं वह नोटिफाई हुई हैं. वर्तमान में मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 28 स्पेशल ट्रेनें हैं, जो होली स्पेशल ट्रेनों के रूप में नोटिफाई हुई हैं. इसमें जो मंडल के इंपोर्टेंट रूट हैं , जिसमें सहारनपुर साइड से गाड़ियां जाकर मुरादाबाद, बरेली स्टॉपेज होकर निकल रही हैं वह भी शामिल हैं. इसके अलावा गाजियाबाद के डायरेक्शन से जो गाड़ियां होकर निकल रही हैं वह हापुड़ मुरादाबाद बरेली होकर गुजर रही हैं. इन सभी की जानकारी रेलवे के ऐप पर जारी कर दी गई है.

यात्री होली स्पेशल ट्रेन का ले सकते हैं सहारा

उन्होंने कहा कि मैं सभी यात्रियों से यही अनुरोध करूंगा कि वह अपनी जर्नी को रेगुलर ट्रेन के अलावा करने का प्रयास करें. क्योंकि रेगुलर ट्रेन में ज्यादातर बुकिंग कंप्लीट हो चुकी है. ऐसे में जो होली स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. होली पर घर जाने के लिए इन ट्रेनों में बुकिंग बुकिंग कर सकते हैं और इन्हीं ट्रेनों का सहारा लेकर अपनी जर्नी को आसान बना सकते हैं. इसके साथ ही फिलहाल 28 होली स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं. यह ट्रेन शुरू हो गई हैं और मार्च के लास्ट तक चलेंगी. इसके अलावा अन्य और नई ट्रेन चलाने की भी प्रक्रिया चल रही है. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी वैसे ही नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल यात्रियों से यही अनुरोध है कि वह होली स्पेशल ट्रेनों का सहारा लेकर ही अपने गंतव्य तक जाएं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related