12वीं के अंग्रेजी के पेपर को देख खिले लिए छात्र छात्राओं के चेहरे, डिजिटल इंडिया, बेरोजगारी से संबंधित पूछे गए क्वेश्चन

Date:

[ad_1]

Last Updated:

अंग्रेजी विषय के पेपर में विभिन्न क्वेश्चन मिलान करने के लिए भी दिए गए थे, क्या वह सही है या गलत. इसी के साथ इन्होंने बताया कि ट्रांसलेशन कि अगर बात की जाए तो उसमें सही शिक्षा का वास्तविक हमारे बौद्धिक स्तर को उठाने जैसे विषय पर हिंदी में इंग्लिश ट्रांसलेशन भी दी गई. उन्होंने बताया कि इस पेपर की अगर बात की जाए तो ओवरऑल यह पेपर काफी स्टूडेंट के लिए अच्छा रहा होगा.

ख़बरें फटाफट

मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड परीक्षाओं का भंवर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को भी द्वितीय पाली में इंटर के परीक्षार्थियों का इंग्लिश का पेपर संकुशल संपन्न हुआ. ऐसे में लोकल18 की टीम द्वारा भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर आए परीक्षार्थियों से इंग्लिश के पेपर को लेकर खास बातचीत की. जिसमें परीक्षार्थियों द्वारा पेपर को लेकर काफी आसान बताया.

डिजिटल इंडिया से संबंधित पूछे गए क्वेश्चन

लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए इंटर की छात्रा भक्ति सक्सेना ने बताया कि पेपर काफी आसान था. जिस तरह से उन्होंने पेपर की तैयारी की थी, उसी तरह से पेपर रहा. उन्होने क्वेश्चन का बारे में बताते हुए कहा कि आर्टिकल कि अगर बात की जाए तो न्यू एजुकेशन पॉलिसी, डिजिटल इंडिया एवं बेरोजगारी से संबंधित क्वेश्चन पूछे गए. जिसमें से एक का विवरण लिखना था. इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल की लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को लेकर एक प्रिंसिपल के लिए लेटर लिखने के लिए भी आया.

ट्रांसलेशन ने भी बढ़ाई अच्छे नंबर की राह

इसी तरह से अंजली ने बताया की पेपर में विभिन्न क्वेश्चन मिलान करने के लिए भी दिए गए थे, क्या वह सही है या गलत. इसी के साथ इन्होंने बताया कि ट्रांसलेशन कि अगर बात की जाए तो उसमें सही शिक्षा का वास्तविक हमारे बौद्धिक स्तर को उठाने जैसे विषय पर हिंदी में इंग्लिश ट्रांसलेशन भी दी गई. उन्होंने बताया कि इस पेपर की अगर बात की जाए तो ओवरऑल यह पेपर काफी स्टूडेंट के लिए अच्छा रहा होगा. इसी तरह से अन्य स्टूडेंट शिवानी ने बताया कि पेपर के सभी क्वेश्चन की भी बात की जाए वह सभी काफी आसान थे. कोई भी क्वेश्चन ऐसा नहीं था. जिसे आउट ऑफ सिलेबस कहा जाए. ऐसे में यह पेपर काफी बेहतर है. उन्हें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही पेपर आएंगे.

98 केंद्रों पर हो रही परीक्षा

बताते चले कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंधित परीक्षाओं के लिए मेरठ में कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है. इसी के साथ परीक्षा केंद्र को नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. जिसकी पल-पल निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है. साथ ही सभी परीक्षा केंदो पर सर्च दल की टीम द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है. जिससे की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराया जासके.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related