Aaj Ka Mausam | Today Weather News | Mausam News- पटना में बादल, अलीगढ़ में बारिश, 11 राज्यों में आसमानी आफत का साया, जानें अगले 3 दिन का मौसम

Date:


Today Weather News: उत्तर भारत में मौसम ने लोगों को कंफ्यूज कर रखा है. ठंड विदाई की ओर बढ़ रही है वहीं धूप के बीच बादल और बारिश ने मौसम को अलग ही बना दिया है. मौसम लगातार करवट ले रहा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर देश के 11 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में बादलों का डेरा पड़ने वाला है तो वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ समेत कई जिलों में बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है.

IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाले हैं और कई इलाकों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में मौसम का दिखेगा असर

  • मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं.
  • देश के मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलाव का असर देखने को मिलेगा. पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रहेगी. वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है.

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी जिलों में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है. सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस और मैनपुरी जैसे जिलों में मौसम बदल सकता है. बिहार में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन पटना समेत कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की संभावनाएं परेशानी बढ़ा सकता है.

पंजाब-हरियाणा-राजस्थान का मौसम

पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है. वहीं राजस्थान के कई जिलों में 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है.

हिमाचल-उत्तराखंड-कश्मीर का मौसम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. पहाड़ों पर हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है.

किन राज्यों में सबसे ज्यादा मौसम बिगड़ने का खतरा है?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा. खासतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है.

क्या बारिश से ठंड फिर बढ़ेगी?

बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इससे ठंड की वापसी के आसार नहीं हैं. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है लेकिन दिन में तापमान सामान्य रहने की संभावना है.

कोहरे का असर किन इलाकों में रहेगा?

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने और बारिश की संभावना है. इससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है.

क्या पहाड़ों पर यात्रा करना सुरक्षित रहेगा?

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी है. बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है. ऐसे में पर्यटकों को सावधानी बरतनी चाहिए और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए.

दक्षिण और पश्चिम भारत में मौसम कैसा रहेगा?

महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. यहां मौसम सामान्य रहने की संभावना है और बारिश के आसार कम हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related