Aaj ka Makar Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, संयम और धैर्य से बनेगा काम, धन और सेहत को लेकर रहें सतर्क

Date:


Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 23 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए 23 फरवरी का दिन तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आज धैर्य, संयम और जिम्मेदारी निभाने की परीक्षा होगी, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखें और रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करें. सेहत के लिहाज से मानसिक तनाव और जोड़ों के दर्द से बचाव जरूरी है. शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा नीला रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 23 फरवरी का दिन कई मामलों में तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आज आपके धैर्य, संयम और जिम्मेदारी निभाने की परीक्षा हो सकती है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसके लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्च से बचें. यदि नया घर, वाहन या कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वर्तमान आर्थिक स्थिति का पूरा आकलन कर ही कदम उठाएं.

करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार, पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें और अपनों की भावनाओं का सम्मान करें. मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो कर्म, अनुशासन और जिम्मेदारी के प्रतीक माने जाते हैं. आज का शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा नीला है, जो सौभाग्य बढ़ाने में सहायक रहेगा.

मकर राशि के जातक इस पर रखें नियंत्रण

मकर राशि के जातकों को आज परिवार के किसी बड़े सदस्य की महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. लेकिन आज किसी भी मामले में खुद को दूसरों से बड़ा न मानें. आज शाम तक आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील हो सकते हैं, इसलिए शब्दों और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. धन और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन सामान्य है, लेकिन अचानक कोई खर्च हो सकता है. विशेष रूप से आज किसी आवश्यक वस्तु पर निवेश करने से पहले जरूर सोचें.

ऑफिस में मिल सकता है नए काम का प्रस्ताव

प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है. अगर आपके रिश्तों में दूरी चल रही है तो आज रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश जरूर करें. पार्टनर से भावनात्मक बातचीत करने से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं. इसलिए यदि रिश्तों में दूरी है तो आज पहल जरूर करें. ऑफिस में आज कोई नया काम या प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन मन में बिल्कुल भी अहंकार न रखें. करियर की बात करें तो आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है. अगर आप सरकारी या तकनीकी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो विशेष लाभ हो सकता है.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

सेहत के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. मानसिक रूप से हल्कापन महसूस हो सकता है और जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है. ज्योतिषी का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ेगा. इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. संयम ही आपके लिए सफलता का कारक बनेगा.उपाय के रूप में आज शाम के वक्त सरसों का एक दीपक शनिदेव को समर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप जरूर करें.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related