India Brazil Lithium Deal | PM Modi Lula Meeting Live | Brazil President India Visit Live- चीन का ‘लिथियम साम्राज्य’ ढहाने PM मोदी-लूला ने मिलाया हाथ; समंदर पार से आएगा भारत की तरक्की का सामान

Date:


Last Updated:

Brazil President India Visit Live: भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर बड़ी डील की तैयारी है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक चीन की सप्लाई चेन निर्भरता कम करने और ग्रीन एनर्जी साथ ही AI सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. यह समझौता भारत की औद्योगिक तरक्की को नई रफ्तार दे सकता है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला की मीटिंग शुरू हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

PM मोदी-लूला की मीटिंग शुरू. (फाइल फोटो PTI)

India Brazil Lithium Deal: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा इस समय भारत दौरे पर हैं. उन्होंने पहले भारत मंडप में आयोजित AI समिट में हिस्सा लिया. इसके बाद आज उनका औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में हुआ. राष्ट्रपति भवन में हुए स्वागत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे. औपचारिक स्वागत के साथ ही एक ऐसे समझौते की जमीन तैयार हो गई है जो सिर्फ दो देशों के रिश्तों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चीन के लिथियम और रेयर अर्थ पर बने दबदबे को भी चुनौती दे सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों और सहयोग को लेकर अहम बैठक शुरू हो गई है.अब दुनिया निगाहें इस बैठक पर हैं जहां भविष्य की टेक्नोलॉजी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल, ग्रीन एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है. इन सभी सेक्टर की रीढ़ हैं क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स. अभी इन संसाधनों की सप्लाई चेन पर चीन का मजबूत नियंत्रण माना जाता है. ऐसे में भारत और ब्राजील की संभावित साझेदारी को रणनीतिक गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है. यह सिर्फ व्यापारिक डील नहीं बल्कि सप्लाई चेन की नई भू-राजनीति का संकेत है. समंदर पार से आने वाले संसाधन भारत की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति को नई गति दे सकते हैं.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लड़की ने किया जबरदस्त डांस, माधुरी के ‘चने के खेत में’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, दिल हार बैठेंगे आप

होमवीडियोलाइफ़लड़की ने दिखाया जबरदस्त डांस टैलेंट, माधुरी के...