Last Updated:
Nails Care in Holi: होली खेलने के बाद आप भी नाखून काटने पर मजबूर हो जाते हैं, तो ये टिप्स आपके लिए है. इससे पक्के रंग से होली खेलने के बाद भी आपके नाखूनों पर रंग के धब्बे नजर नहीं आएंगे.
Nails Care in Holi: होली रंगों का त्योहार है, इसमें छोटे से लेकर बड़े-बुढ़े तक सब लोग कलर्स से खेलते हैं.इस साल 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल के इस त्योहार को मनाया जाएगा. ये एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग खुद को गंदा करते हैं. इसमें साफ-सुथरा दिखने का मतलब आपने होली का मजा नहीं लूटा. रंग-गुलाल से बाजार सज चुके हैं और घरों से अलग-अलग प्रकार की पकवानों की खुशबू आने लगी है.
यूं तो यह पर्व अधिकांश लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन जिद्दी रंगों की वजह से आजकल लोग होली खेलने से झिझकते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि होली खेलने के बाद रंग और गुलाल हाथ-पांव के नाखूनों में फंस जाते हैं, जो कई बार धोने के बाद भी हफ्तों तक साफ नहीं होते.
अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके लिए होली पसंदीदा त्योहारों में से एक है, लेकिन आपको अपने नाखूनों से भी बहुत प्यार है, तो रंग के कारण उनके खराब होने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. केमिकल वाले जिद्दी रंगों के दागों से नाखून को बचाने के लिए आप होली से पहले कुछ आसान और असरदार टिप्स को अपनाएं.
होली में नाखूनों को गंदा होने से ऐसे बचाएं!
इसके लिए आप होली खेलने से पहले ही नाखूनों पर गहरा नेल पेंट लगाएं. वहीं, अगर आप नोल पॉलिस नहीं लगा सकते हैं, तो नेल पेंट का ट्रांसपेरेंट कोट का इस्तेमाल करें. इससे आपके नाखूनों पर एक सेफ्टी लेयर बनती है, जिससे रंग या गुलाल सीधे तौर पर आपके नाखूनों पर नहीं चिपकते और कम से कम दाग छोड़ते हैं.
अक्सर होली में लंबे नाखून वालों को ज्यादा समस्या होती है. इसलिए ऐसे लोग होली खेलने से पहले ही अपने नाखून हल्का सा ट्रिम या छोटा कर लें. इसके साथ ही उसपर नेल पेंट का एक या दो कोट लगा लें. इसके अलावा आप अपनी त्वचा और नाखूनों को होली की जिद्दी रंगों से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर और सरसों या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

