Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग, जानें ज्योतिषाचार्य से शुभ उपाय

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 February: मेष राशि में चंद्रमा लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति आत्मविश्वास, ऊर्जा व नए काम शुरुवात के लिए अनुकूल मानी जाती है. राशि स्वामी मंगल भी आज सक्रिय रहेंगे. जिससे साहस और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सेहत सामान्य रहेगा. ऊर्जा में वृद्धि होगी. हल्का सिरदर्द और उच्चारण रक्तचाप की शिकायत हो सकती है. व्यवयाम करें और पानी ज्यादा से ज्यादा पिए.

Aaj ka Mesh rashifal 28 February 2026 (आज की मेष राशि): मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहने वाला है. अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ होने की प्रबल संभावना है. नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. नेतृत्व क्षमता विकसित होने से आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि, सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.

आज का पंचांग और शुभ समय
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि आज फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. नक्षत्र पुनर्वसु और योग सौभाग्य है. आज सूर्योदय सुबह 6.45 पर और सूर्यास्त शाम 6.20 पर होगा. कोई भी शुभ काम करने के लिए आज ‘अभिजीत मुहूर्त’ दोपहर 12.10 से 12.57 तक रहेगा. ध्यान रहे कि राहुकाल सुबह 9.40 से 11.07 तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचें.

ग्रहों की स्थिति और आत्मविश्वास
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, मेष राशि में चंद्रमा आज लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं. यह स्थिति आत्मविश्वास, ऊर्जा और नए कामों की शुरुआत के लिए बहुत अनुकूल मानी जाती है. राशि स्वामी मंगल के सक्रिय रहने से साहस और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सेहत की बात करें तो शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन हल्का सिरदर्द या उच्च रक्तचाप की शिकायत हो सकती है. इससे बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और व्यायाम करें.

आज मेष राशि के प्यार और पारिवारिक रिश्ते
आज प्यार और रिश्तों में आकर्षण बढ़ेगा. यदि आप किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है, सफलता मिलने के योग हैं. जीवनसाथी के साथ संवाद को स्पष्ट और सकारात्मक रखें. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. माता-पिता का पूरा आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा.

आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति और करियर
आर्थिक मोर्चे पर अचानक बड़ा लाभ हो सकता है. आमदनी के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचने की सलाह दी जाती है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related