Yash की टॉक्सिक फिल्म के लिए 50 करोड़ फीस, टीजर ने मचाई धूम

Date:


Last Updated:

साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है. इसी बीच अब उनकी फीस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. मल्टीस्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए यश भारी-भरकम फीस वसूल रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश इस फिल्म के लिए 1 या 2 करोड़ रुपए नहीं बल्कि कई करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. मीडिया पोर्टल सियासत के मुताबिक यश टॉक्सिक के लिए करीब 50 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. हालांकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स का दावा है कि चूंकि यश फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, इसलिए उनकी कुल कमाई इससे कहीं ज्यादा हो सकती है

. बताया जा रहा है कि उनकी डील में फिल्म के मुनाफे का हिस्सा भी शामिल है, जिससे उनकी कमाई लगभग 150 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है. हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके साथ ही यश फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं.

यश की ‘टॉक्सिक’ में यूं तो कई सारी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं, लेकिन नयनतारा इस डार्क एक्शन फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कियारा आडवाणी काफी समय से बॉलीवुड के साथ ही साउथ में भी सक्रिय हैं. एक्ट्रेस रामचरण के साथ फिल्म गेम चेंजर में नजर आई थीं. अब टॉक्सिक के लिए उन्होंने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

हुमा कुरैशी इस अपकमिंग फिल्म में दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म के लिए एक्ट्रेस को करीबन 2 करोड़ रुपए मिले हैं.

‘कांतारा चैप्टर 1’ से बॉक्स-ऑफिस पर कब्जा जमाने वाली रुक्मिणी वसंत ने यश की अपकमिंग फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए की फीस ली है. ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए रुक्मिणी को बस 1 करोड़ रुपए मिले थे.

तारा सुतारिया को फिल्म के लिए महज 2 करोड़ रुपए मिले हैं. वो टॉक्सिक के लिए सबसे कम फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं.

‘टॉक्सिक’ को यश और वेंकट के. नारायण ने प्रोड्यूस किया है और यह 19 मार्च 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीजर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी के खुलासे का बेसब्री से इंतजार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related