[ad_1]
Last Updated:
Business Idea: आजकल हर कोई चाहता है कि वह अच्छा दिखे और अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बना सके. इसलिए लोग अपनी देखभाल पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. इसी वजह से पार्लर, सैलून और कॉस्मेटिक से जुड़े काम तेजी से बढ़ रहे हैं. गांव हो या शहर, हर जगह इन कामों की मांग लगातार बनी रहती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें आप कम खर्च में भी शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं.
कॉस्मेटिक शॉप ऐसा बिजनेस है जिसकी डिमांड कभी कम नहीं होती. गांव हो या शहर या फिर कोई त्यौहार, शादी हर जगह लोग क्रीम, लिपस्टिक, फेसवॉश, पाउडर जैसे प्रोडक्ट्स खरीदते ही हैं. आप शुरुआत में छोटी दुकान खोल सकते हैं और धीरे-धीरे ब्रांडेड सामान भी जोड़ सकते हैं. सही लोकेशन और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स रखेंगे तो ग्राहक खुद बढ़ते जाएंगे और आपकी कमाई भी लगातार बढ़ेगी.
हेयर सैलून का काम ऐसा है जो कभी रुकता नहीं है क्योंकि बाल तो हर किसी के बढ़ते ही हैं और उन्हें समय-समय पर कटवाना ही पड़ता है. आजकल सिर्फ हेयर कट ही नहीं लोग स्टाइलिंग, स्मूदनिंग, कलर और ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, ताकि उनका लुक बेहतर दिखे अगर आप इस काम को सीखकर शुरू करते हैं तो शुरुआत में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आपके ग्राहक बढ़ने लगते हैं. साफ-सफाई, अच्छे व्यवहार और सही काम से ग्राहक आपसे जुड़ जाते हैं और आपकी कमाई भी लगातार बढ़ती रहती है.
नेल आर्ट आज के समय में फैशन का अहम हिस्सा बन चुका है कोई फंक्शन हो या वैडिंग या फिर कोई त्यौहार खासकर युवतियों में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. आप नेल पॉलिश डिजाइन, नेल एक्सटेंशन और जेल नेल जैसी सेवाएं देकर आप बढ़िया कमाई कर सकते हैं. यह बिजनेस छोटे सेटअप में भी शुरू हो सकता है और इसमें प्रॉफिट मार्जिन काफी अच्छा होता है जिससे कम समय में अच्छी कमाई होने लगती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आजकल अगर आप कोई ऐसा काम ढूंढ रहे हैं जिसमें कम समय में अच्छी पहचान और कमाई दोनों मिलें तो मेकअप आर्टिस्ट बनना एक बढ़िया ऑप्शन है शादी-ब्याह, त्योहार और छोटे-बड़े फंक्शन में लोग अच्छा दिखने के लिए प्रोफेशनल मेकअप करवाना पसंद करते हैं. ब्राइडल, पार्टी और फोटोशूट मेकअप की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. शुरुआत में आपको सही ट्रेनिंग लेनी होगी और नए ट्रेंड्स सीखते रहना होगा. जब लोगों को आपका काम पसंद आने लगता है तो वे खुद आपको बुक करने लगते हैं और आपका नाम तेजी से फैलने लगता है.
अगर आप घर बैठे कोई ऐसा काम शुरू करना चाहते हैं जिसमें कम खर्च लगे और कमाई भी अच्छी हो तो ब्यूटी पार्लर एक शानदार ऑप्शन है. शुरुआत में आप अपने घर के एक छोटे से कमरे से ही काम शुरू कर सकते हैं और आस-पड़ोस की महिलाओं को सर्विस दे सकते हैं. धीरे-धीरे जब आपका काम लोगों को पसंद आने लगता है तो ग्राहक खुद बढ़ने लगते हैं मेकअप, फेशियल, वैक्सिंग और ब्राइडल सर्विस जैसी सुविधाएं देकर आप अच्छी पहचान बना सकते हैं. कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद इस काम में पकड़ मजबूत हो जाती है और कम निवेश में अच्छा मुनाफा मिलने लगता है.
इन बिजनेस की एक खास बात यह भी है कि अगर आप ब्यूटी से जुड़े इन बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं और ट्रेनिंग को लेकर परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं जहां आपको फ्री में ट्रेनिंग दी जाती है और साथ में सर्टिफिकेट भी मिलता है इन ट्रेनिंग में आपको पार्लर, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग जैसी सारी बेसिक और एडवांस चीजें सिखाई जाती हैं खास बात यह है कि इसमें पैसे भी खर्च नहीं होते और सीखने के बाद आप खुद का काम शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
[ad_2]
Source link
