बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक… आज वृषभ राशि वालों के साथ क्या होने वाला है? ज्योतिष ने बताया सबकुछ

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को रविवार के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी और आपके घर सुख, शांति और समृद्धि का वास भी होगा. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 22 मार्च को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज भरणी नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी और आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास भी होगा. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. आज आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखने की जरूरत है.

बिजनेस में बड़े फैसलों को टाल दें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसलों से पहले सोच विचार जरूर करें. यदि आप चावल या दूध का व्यवसाय कर रहे हैं, तो आज आपको अच्छा मुनाफा भी होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में कूल मांइड से काम करें. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, तो आज आपका टारगेट भी पूरा होगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप किसी सोने-चांदी जैसे बहुमूल्य सामानों में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा.

पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में बिगड़े रिश्तों में सुधार आएगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं मंदिर या पार्क में घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें, तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं.

लाल फूल और रोली डालकर दें भगवान सूर्य को अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक तांबे के लोटे में गुड़, लाल फूल और रोली डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे, तो इससे आपको यश, कीर्ति और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ओडिशा में सियासी ‘भूकंप’, क्रॉस-वोटिंग पर नवीन पटनायक का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, BJD के 6 विधायक सस्पेंड

होमताजा खबरदेशक्रॉस-वोटिंग पर नवीन पटनायक का 'सर्जिकल स्ट्राइक',...