Chana Dal Appe। चना दाल अप्पे रेसिपी

Date:


Chana Dal Appe Recipe: हर सुबह का वही सवाल-आज टिफिन में क्या दें? ज्यादातर घरों में यही सबसे बड़ा सिरदर्द होता है. बच्चे रोज एक जैसा खाना देखकर मुंह बना लेते हैं, और माता-पिता चाहते हैं कि कुछ ऐसा दिया जाए जो हेल्दी भी हो और बच्चे खुशी-खुशी खत्म भी कर दें. ऊपर से तेल-मसाले वाला खाना देना भी सही नहीं लगता. ऐसे में अगर आपको एक ऐसा टिफिन आइडिया मिल जाए जो स्वाद में शानदार, बनाने में आसान और पोषण से भरपूर हो, तो काम काफी आसान हो जाता है. चना दाल अप्पे ऐसी ही एक मजेदार रेसिपी है जो साउथ इंडियन फ्लेवर के साथ बच्चों के स्वाद को भी पसंद आती है.

ये बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं, इसलिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक सब इन्हें मजे से खाते हैं. इसमें दाल और सब्जियों का मेल होने से प्रोटीन और फाइबर भी मिलता है. खास बात ये है कि ये कम तेल में बनते हैं और टिफिन में रखने पर भी सॉफ्ट रहते हैं, अगर आप बच्चों के टिफिन में कुछ नया और हेल्दी सरप्राइज देना चाहते हैं, तो चना दाल अप्पे एकदम सही ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

चना दाल अप्पे के लिए जरूरी सामग्री
-चना दाल – 1 कप
-हरी मिर्च – 1 से 2
-अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
-प्याज – 1 बारीक कटा
-गाजर – 1 कद्दूकस की हुई
-शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी
-करी पत्ते – 6 से 7 बारीक कटे
-धनिया पत्ती – 2 चम्मच
-नमक – स्वाद के अनुसार
-तेल – जरूरत के मुताबिक

चना दाल अप्पे बनाने का आसान तरीका
1. चना दाल अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धो लें. फिर इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें. जब दाल फूल जाए तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें.

2. अब भीगी हुई दाल को मिक्सर जार में डालें. इसमें हरी मिर्च और अदरक भी डाल दें. बिना ज्यादा पानी मिलाए इसे दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो, थोड़ा मोटा रहेगा तो अप्पे का टेक्सचर बढ़िया आएगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें बारीक कटा प्याज, कद्दूकस गाजर, शिमला मिर्च, करी पत्ते, धनिया पत्ती और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए एक चुटकी जीरा भी डाल सकते हैं.

4. अब अप्पे पैन को गैस पर रखें और हर खांचे में हल्का सा तेल डालकर गर्म करें. जब पैन गर्म हो जाए तो हर खांचे में चम्मच से मिश्रण भर दें. गैस को मध्यम आंच पर रखें और पैन को ढक दें.

5. करीब 3-4 मिनट बाद ढक्कन हटाकर अप्पे को पलट दें. दूसरी तरफ भी हल्का तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेक लें. जब दोनों तरफ से क्रिस्पी और सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें निकाल लें.

6. गरमा-गरम चना दाल अप्पे तैयार हैं. इन्हें नारियल चटनी, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ टिफिन में रखें.

टिफिन के लिए क्यों हैं परफेक्ट
चना दाल अप्पे बच्चों के टिफिन के लिए कई वजह से बढ़िया माने जाते हैं. कम तेल में बनते हैं. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हैं. सब्जियां छिपाकर खिलाने का आसान तरीका है.

अगर आपका बच्चा सब्जियां खाने में नखरे करता है, तो ये रेसिपी खास काम आएगी. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं जैसे बीन्स या कॉर्न.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स
मिश्रण में थोड़ा सूजी मिलाने से अप्पे ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. हल्का सा दही मिलाने से नरमी बढ़ती है. ऊपर से चाट मसाला छिड़कने पर बच्चों को ज्यादा पसंद आते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related