अपनों से हारा यूके07 राइडर, अनुराग डोभाल को ICU में देख फूट-फूटकर रोईं प्रेग्नेंट पत्नी ऋतिका, वीडियो वायरल

Date:

[ad_1]

Last Updated:

अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर हालिया हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी प्रेग्नेंट पत्नी ऋतिका चौहान आईसीयू में उनसे मिलते ही फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. कार हादसे के बाद अनुराग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. वायरल वीडियो ने फैंस को भावुक कर दिया है और लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Zoom

अनुराग डोभाल की पत्नी ऋतिका का ये वीडियो वायरल हो रहा हैं.

नई दिल्ली. कहते हैं परिवार की खुशी ही असली सफलता है, जो हर सुबह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है लेकिन बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर यानी बाबू भैया इसी से दूर हो गए. पहले परिवार और फिर पत्नी भी छोड़ गई तो अनुराग डोभाल बुरी तरह टूट गए. एक्सीडेंट के बाद परिवार को जब कोई सदस्य नहीं पहुंचा तो रोती-बिलखती प्रेग्नेंट पत्नी ऋतिका अस्पताल में पहुंची और पति को आईसीयू में गंभीर हालत में देख खुद को रोक नहीं पाईं.

उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई है और उनका इलाज चल रहा है. वह ICU में भर्ती हैं. उनरके मां-बाप ने तो उन्हें बेदखल कर दिया, लेकिन उनकी प्रेग्नेंट पत्नी ऋतिका चौहान उनके साथ हैं.

फूट-फूटकर रोईं ऋतिका

ऋतिका चौहान का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में ऋतिका को अस्पताल के बेड के पास खड़े होकर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाया गया है, जहां वे अनुराग से मिल रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें ऋतिका और अनुराग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रो रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आपको बता दें कि अनुराग ने हाल ही में कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसमें उन्होंने अपनी कार को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दुर्घटनाग्रस्त कर दिया था.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related