एक ही रोटी से बनाएं एक साथ चार समोसे, जानिए आसान फोल्डिंग ट्रिक जिससे बिना ज्यादा मेहनत के बनेंगे कुरकुरे समोसे

Date:

[ad_1]

Last Updated:

Crispy Samosa Recipe: समोसा भारत का बेहद लोकप्रिय स्नैक है, जिसे चाय के साथ खाना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन घर पर समोसे बनाते समय सबसे ज्यादा मुश्किल उनका सही आकार देना और फोल्ड करना होता है. एक खास किचन ट्रिक की मदद से आप एक ही रोटी से एक साथ चार समोसे आसानी से बना सकते हैं. इस तरीके में पिज्जा कटर और खास फोल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुरकुरे समोसे बनाने का तरीका

Crispy Samosa Recipe: भारत में समोसा सिर्फ एक स्नैक नहीं बल्कि एक भावना की तरह माना जाता है. शाम की चाय हो या दोस्तों के साथ हल्की भूख, समोसे का नाम आते ही हर किसी का मन खुश हो जाता है. बाजार में मिलने वाले समोसे अक्सर इतने परफेक्ट आकार के होते हैं कि कई लोगों को लगता है कि घर पर वैसा बनाना मुश्किल है. खासकर समोसे की फोल्डिंग और शेप देने की प्रक्रिया कई लोगों को थोड़ी कठिन लगती है. इसी वजह से बहुत से लोग समोसे घर पर बनाने के बजाय बाहर से खरीदना ज्यादा आसान समझते हैं. लेकिन अगर आपको एक आसान ट्रिक पता चल जाए, तो घर पर समोसे बनाना भी उतना ही आसान हो सकता है.

इस स्मार्ट किचन हैक की मदद से आप सिर्फ एक बड़ी रोटी बेलकर एक साथ चार समोसे बना सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है बल्कि समोसे का आकार भी एक जैसा बनाता है.

इस ट्रिक में पिज्जा कटर और खास फोल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इससे समोसे जल्दी तैयार हो जाते हैं और तलने के बाद उनका टेक्सचर भी काफी कुरकुरा बनता है. अगर आप घर पर मेहमानों के लिए या शाम की चाय के साथ कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके बहुत काम आ सकता है.

समोसे का आटा कैसे तैयार करें
कुरकुरे समोसे बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही आटा तैयार करना. इसके लिए एक बर्तन में मैदा लें और उसमें अजवाइन और नमक डालें. इसके बाद इसमें मोयन के लिए घी या तेल मिलाएं. अब इस मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि मोयन पूरे मैदे में अच्छी तरह फैल जाए. इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि समोसे का आटा बहुत नरम नहीं होना चाहिए. इसे थोड़ा सख्त रखें.

आटा तैयार होने के बाद इसे ढककर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए. इस दौरान आप अपनी पसंद की आलू या मटर वाली स्टफिंग तैयार कर सकते हैं. ध्यान रखें कि स्टफिंग ठंडी होनी चाहिए ताकि समोसे बनाते समय वे फटें नहीं.

सेहत की समस्या, रिलेशनशिप की उलझन, पैरेंटिग, लाइफस्टाइल, फैशन, पूजा-पाठ, ग्रह-नक्षत्र आदि से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप अभी इस WhatsApp लिंक पर क्लिक करें.

बड़ी रोटी बेलने और फोल्ड करने की ट्रिक
अब इस रेसिपी की सबसे खास ट्रिक शुरू होती है. आटे की एक बड़ी लोई लें और उसे पतली और बड़ी रोटी के आकार में बेल लें. अब इस पूरी रोटी को बीच से फोल्ड करें. इसके बाद इसे एक बार और फोल्ड करें ताकि यह एक त्रिकोण की तरह दिखने लगे. यही फोल्डिंग आगे चलकर एक साथ चार समोसे बनाने में मदद करती है.

पिज्जा कटर से कट लगाने का तरीका
जब रोटी त्रिकोण के आकार में आ जाए, तो पिज्जा कटर या चाकू की मदद से उसकी ऊपरी नोक को हल्का सा काट दें. यह सुनने में थोड़ा अलग लग सकता है, लेकिन यही कट आगे समोसे का सही आकार बनाने में मदद करता है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related