IMD Weather News | IMD Today Weather News | एक ओर बरस रहा आग, तो दूसरी ओर आंधी-तूफान और बारिश

Date:

[ad_1]

होमताजा खबरदेश

एक ओर बरस रहा आग, तो दूसरी ओर आंधी-तूफान, बारिश, दिल्ली-मुंबई में गर्मी का कहर

Last Updated:

मार्च में ही भीषण गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली अभी से तपने लगा है, मुंबई में तो अभी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बदलते मौसमी प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Zoom

एक तरफ बारिश तो दूसरी और आसमान से बरस रही है आग.

आज का मौसम. देश में फिलहाल ऐसा मौसम चल रहा है कि सटीक अनुमान लगाना कठिन हो गया है. मार्च के पहले हफ्ते में कहीं धरती तप रही है, तो कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है. एक तरफ जहाँ मुंबई और दिल्ली के लोग रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और ओले गिरने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. ऐसा लग रहा है जैसे सूरज देवता ने अपनी पूरी ताकत इसी महीने दिखाने की कसम खा ली है.

मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मायानगरी में मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. उपनगरीय इलाकों (Suburbs) में यह 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. यह सामान्य से करीब 6.4 डिग्री ज्यादा है. सोमवार को कई इलाकों में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए.

दिल्ली में 50 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त

राजधानी दिल्ली भी पीछे नहीं है. सफदरजंग वेधशाला ने 7 मार्च को 35.7°C तापमान दर्ज किया, जो पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गर्म दिन रहा. इससे पहले 1999 में 34.8°C का रिकॉर्ड था. दिल्ली में लगातार तीन दिनों से पारा 35°C के पार जा रहा है. फरवरी में बारिश न होने और कमजोर ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के कारण यह ‘हीट ट्रैप’ बन गया है. जो गर्मी मार्च के अंत में होनी चाहिए थी, उसने महीने की शुरुआत में ही दस्तक दे दी है.

पहाड़ों और मैदानी इलाकों का हाल

जहां मैदानी इलाके तप रहे हैं, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में कुदरत का दूसरा रूप दिख रहा है. जम्मू-कश्मीर में 10-12 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 11 मार्च को यहाँ भारी बर्फबारी की भी चेतावनी है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 11-12 मार्च को ओले गिरने की प्रबल संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘गंभीर हीट वेव’ की स्थिति बन सकती है. वहीं राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में भी 11 मार्च को लू चलने के आसार हैं.

पूर्वी भारत में भी दिखेगा असर

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 11 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सिक्किम और उप-हिमालयी बंगाल में भी 13 मार्च तक छिटपुट बौछारें पड़ने की उम्मीद है. पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 4-5 दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी. प्रशासन ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें. सूरज के तीखे तेवर फिलहाल थमने वाले नहीं हैं, इसलिए अपना ख्याल रखना ही सबसे बेहतर उपाय है.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related