‘करियर के लिए लिया बड़ा फैसला’, त्रिशा कृष्णन ने क्यों तोड़ी थी वरुण मनियन से सगाई? बताई असली वजह

Date:

[ad_1]

Last Updated:

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह थलापति विजय के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन में नजर आई थीं. इसके बाद से ही उन दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहे सामने आने लगी. इसी बीच त्रिशा की टूटी हुई सगाई को लेकर भी लोग सवाल करने लगे. हालांकि एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि कि फिल्मों को छोड़ने के बजाय उन्होंने अपनी सगाई तोड़ना ठीक समझा.

नई दिल्ली. साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं. वह हाल ही में राजनेता अभिनेता थलापति के साथ एक शादी के रिसेप्शन में नजर आई थीं. इसके बाद से ही दोनों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगी हैं. (Image: Instagram)

दरअसल, 5 मार्च को चेन्नई में प्रोड्यूसर कलपथी एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में त्रिशा और विजय साथ-साथ नजर आए थे. इसके बाद तो दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर अफेयर की खबरें आने लगी थीं. (Image: Instagram)

इतना ही नहीं,इसके साथ ही विजय अपनी पत्नी संगीता संग तलाक को लेकर भी चर्चा में हैं. दिसंबर 2025 में उनकी पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की थी, जिसकी जानकारी 27 फरवरी को सामने आई. इसके बाद से विजय और त्रिशा के रिश्तों को लेकर अफवाहें सामने आने लगी. (Image: Instagram)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं, इन सबके बीच त्रिशा की पुरानी सगाई के चर्चे भी होने लगे. साल 2015 में साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस त्रिशा ने चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी. लेकिन कुछ समय बाद ही ये सगाई टूट गई.

खबर तो ये भी सामने आई थी कि एक्ट्रेस को शादी के बाद एक्टिंग करियर छोड़न के लिए कहा गया था, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते को तोड़ दिया था. लेकिन सगाई पर तरह-तरह की बातें सुनने के बाद त्रिशा ने एक ट्वीट कर अपनी बात रखी थी और कहा था कि वह खुश हैं, सिंगल हैं और इसके लिए आभारी हैं. (Image: Instagram)

इस पोस्ट में त्रिशा ने अपनी सगाई टूटने की असली वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा था जिससे मेरी सगाई हुई, उसी ने मुझे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा और मैंने फिल्मों के बजाया सगाई छोड़ना ठीक समझा.

त्रिशा ने अपनी बात रखते हुए कहा, कि अगर कभी एक्टिंग से दूर हुईं तो प्रेग्नेंसी के दौरान होंगी. उन्हें जो काम मिलेगा, वह करेंगी. लेकिन एक्टिंग करियर को अलविदा नहीं कहेंगी. वह आखिरी सांस तक एक्टिंग करना चाहती हैं. (Image: Instagram)

बता दें कि साउथ में विजय और त्रिशा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है.लेकिन त्रिशा ने अपने काम से चाहे वह लीड रोल हो या साइड रोल हो, अपनी अलग पहचान बनाई है. (Image: Instagram)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related